Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top 5 News 21 Oct: 'गणपत' पर भारी पड़ी रवि तेजा की 'टाइगर नागेश्वर राव', दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची काजोल

सिनेमाघरों में बीते शुक्रवार यानी 20 अक्टूबर को कई फिल्में एक साथ रिलीज हुईं। अब इन सभी का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। इसके अलावा काजोल ने दुर्गा पूजा पंडाल पहुंच कर मां का आशीर्वाद लिया।

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree VermaUpdated: Sat, 21 Oct 2023 11:25 AM (IST)
Hero Image
एंटरटेनमेंट से जुड़ी आज की बड़ी खबरें (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 21 Oct: बड़े पर्दे पर एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। बीते दिन ही 'टाइगर नागेश्वर राव' और 'लियो' जैसी कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब आ गया है। इसके अलावा एक्ट्रेस काजोल ने दुर्गा पूजा पंडाल पहुंच कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

'गणपत' पर भारी पड़ी रवि तेजा की 'टाइगर नागेश्वर राव'

शुक्रवार 20 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्म में रिलीज हुईं। एक और फैंस में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म 'गणपत: ए हीरो इज बॉर्न' रिलीज हुई, तो दूसरी ओर दिव्या खोसला कुमार की 'यारियां 2' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस बीच दक्षिण सिनेमा से 'टाइगर नागेश्वर राव' ने भी एंट्री मारी। पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की गूंज सुनाई पड़ी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

'मिशन रानीगंज' ने बॉक्स ऑफिस पर पूरे किए दो हफ्ते

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। रिलीज के दो हफ्ते बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं। बता दें कि अक्षय कुमार की यह फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसी दिन भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' ने भी बॉक्स ऑफिस पर एंट्री मारी थी। रिलीज के 15वें दिन अक्षय कुमार की फिल्म 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई। यहां पढ़ें पूरी खबर...

बॉक्स ऑफिस पर आई 'लियो' की सुनामी

साउथ सिनेमा से आई 'लियो' ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। थलापति विजय की फिल्म को देखने के लिए पहले दिन भारी संख्या में लोगों की भीड़ सिनेमाघरों में पहुंची। 'लियो' गुरुवार 19 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। वर्किंग डे पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म को कमाल का रिस्पांस मिला। न सिर्फ इंडिया में बल्कि दुनियाभर में फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। ओपनिंग डे के बाद दूसरे दिन भी 'लियो' नो दुनियाभर में कमाई से परचम लहरा दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

'लियो' की आंधी में डगमगाने को तैयार नहीं 'फुकरे 3'

मशहूर कॉमेडी फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'फुकरे 3' ने भी लोगों को खूब एंटरटेन किया। फिल्म का कंटेंट इतना मजबूत है और कहानी ऐसी कि लोग पेट पड़कर हंसने को मजबूर हो गए। फुकरे 3 ऐसे वक्त पर कमाल दिखा पाई है, जब कंगना रनोट और विवेक अग्निहोत्री जैसे बड़े कलाकारों की फिल्म भी रिलीज हुई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

दुर्गा पूजा पंडाल पहुंच काजोल ने लिया मां का आशीर्वाद

इन दिनों हर जगह धूम धाम से नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। आमजन से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स तक मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही कई बार बॉलीवुड सेलेब्स भी आम लोगों की तरह दुर्गा पूजा पंडाल में मां का आशीर्वाद लेते हुए नजर आते हैं। 'कुछ कुछ होता है' एक्ट्रेस काजोल भी हर साल नवरात्रि के दिनों में दुर्गा पूजा समारोह में परिवार के साथ पहुंच कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेती हैं। इस बार भी एक्ट्रेस पंडाल पहुंची और मां का आशीर्वाद लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...