Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top News 27 Feb: लुढ़का Article 370 का बिजनेस, Vidyut Jammwal का फिल्म क्रिटिक पर घूसखोरी का आरोप

सोमवार 26 फरवरी को मशहूर गजल गायक पंकज उधास जी (Pankaj Udhas) का निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल गायक ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। उनके निधन की खबर पर पूरे फिल्म जगत ने शोक जताया। वहीं अब अंतिम संस्कार से पहले एक्टर शत्रुघन सिन्हा ने पंकज उधास को श्रद्धांजलि दी है।

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Tue, 27 Feb 2024 12:01 PM (IST)
Hero Image
मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें, (X Images)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्टर ने एक नामी फिल्म क्रिटिक पर घूसखोरी का आरोप मड़ा है। इसके अलावा यामी गौतम की हालिया रिलीज फिल्म 'आर्टिकल 370' अपने बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को लेकर खबरों में बनी हुई है। अब फिल्म के पहले मंडे टेस्ट की रिपोर्ट सामने आई है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें (Entertainment Top 5 News 27 February 2024) ...

मंडे टेस्ट में 'आर्टिकल 370' को मिले इतने नंबर

 यामी गौतम की एक्शन स्टारर फिल्म 'आर्टिकल 370' ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। असल घटनाओं पर आधारित ये मूवी काफी पसंद की जा रही है। फिल्म पर दर्शक भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। ओपनिंग वीकेंड में पिक्चर ने धांसू कमाई की, जिसके बाद अब बारी है इसके पहले वीकडे के पहले दिन का कलेक्शन जानने की। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विद्युत जामवाल ने नामी फिल्म क्रिटिक पर लगाया घूस का आरोप

विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) बॉलीवुड के एक्शन स्टार्स में गिने जाते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म क्रैक (Crakk) रिलीज हुई है। एक्टर पिछले काफी दिनों से जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। वहीं, अब क्रैक की रिलीज के बाद एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। विद्युत जामवाल ने एक बड़े फिल्म क्रिटिक पर उनसे घूस मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। विद्युत जामवाल ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर घूम मांगने के इस मामले का खुलासा किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

पंकज उधास के निधन पर गमगीन हुए शत्रुघ्न सिन्हा

मशहूर गजल गायक पंकज उधास जी (Pankaj Udhas) का सोमवार 26 फरवरी को निधन हो गया था। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। गायक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को 3 से 5 बजे के बीच उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधास सी के जाने से फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा पसरा हुआ है। फिल्मी सितारें सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं मंगलवार को अभिनेत्रा शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करते हुए नम आंखों से उन्हें पंकज उधास जी को श्रद्धांजलि दी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट के हाथ लगी दुलकर सलमान की फिल्म

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस का हर सीजन कई स्ट्रगलिंग एक्टर्स की किस्मत खोल देता है। बिग बॉस 17 ने भी अपने कई कंटेस्टेंट्स की किस्मत चमका दी है। शो के विनर मुनव्वर फारुकी पहले ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनके अलावा रनर-अप अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा भी किस्मत चमक गई है। बिग बॉस के मोस्ट एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट्स में शामिल अभिषेक और मनारा भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इनमें अब एक और पॉपुलर कंटेस्टेंट का नाम शामिल हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

डिप्रेशन से निकलने में विवेक ओबेरॉय की अक्षय कुमार ने की थी मदद

विवेक ओबेरॉय का करियर एक बार फिर से भले ही रोहित शेट्टी (Rohit Shetty)की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के साथ ट्रैक पर लौट आया हो, लेकिन उन्हें एक बेहतरीन कलाकार होने के बावजूद इंडस्ट्री में फिल्में पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है। सलमान खान( Salman Khan) से हुए झगड़े के बाद उनको फिल्में मिलना कम हो गयी। इन दिनों अपनी वेब सीरीज को लेकर सुर्खियों में फिर आए विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने अपने करियर के उस समय को याद किया, जब बॉलीवुड के एक सेक्शन के बॉयकॉट करने के बाद उन्हें फिल्में नहीं मिल रही थी,जिसकी वजह से वह काफी डिप्रेशन में आ गए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...