Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top 5 News 29 Sep: साउथ एक्टर ने मुंबई CBFC पर लगाया घूस का आरोप, रिलीज हुआ 'गणपत' का टीजर

Entertainment Top 5 News 29 Sep 2023 साउथ सिनेमा के एक्टर और प्रोड्यूसर विशाल कृष्णा रेड्डी (Vishal Krishna Reddy) ने मुंबई सेंसर बोर्ड (Censor Board) पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। विशाल मुख्य रूप से तमिल सिनेमा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने चेल्लामे दिशूम और सत्यम जैसी कई फिल्मों में किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए बने रहे...

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali ChandraUpdated: Fri, 29 Sep 2023 06:48 PM (IST)
Hero Image
मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें (Photo Credit- Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 29 September 2023: मुंबई सेंसर बोर्ड पर साउथ के एक एक्टर ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रोड्यूसर और एक्टर विशाल कृष्णा रेड्डी ने सीबीएफसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा शुक्रवार को टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर गणपत का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

साउथ एक्टर ने मुंबई CBFC पर लगाया घूस का आरोप

साउथ सिनेमा के एक्टर और प्रोड्यूसर विशाल कृष्णा रेड्डी (Vishal Krishna Reddy) ने सेंसर बोर्ड (Censor Board) पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। विशाल मुख्य रूप से तमिल सिनेमा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने चेल्लामे, दिशूम और सत्यम जैसी कई फिल्मों में किया है। उनकी तमिल फिल्म 'मार्क एंटनी' 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हाल ही में विशाल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि वह अपनी फिल्म 'मार्क एंटनी' को हिंदी में भी रिलीज करना चाहते थे, जिसके सर्टिफिकेट के लिए उन्होंने सेंसर बोर्ड को तीन लाख से ज्यादा रुपए दिए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

रिलीज हुआ टाइगर श्रॉफ की गणपत का टीजर

डायरेक्टर विकास बहल की अगली पेशकश सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'गणपत' है। लंबे समय से मूवी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हाल ही में 'गणपत' से स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिवील किए हैं। इस बीच शुक्रवार को टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की 'गणपत' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। आलम ये है कि सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर 'गणपत'का ये टीजर फैंस की पहली पसंद बन गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

कांतार सॉन्ग 'वरह रुपम' का फुल वर्जन होगा रिलीज

कन्नड़ फिल्म कांतारा साउथ की बड़ी हिट फिल्म बनकर सामने आई। बीते साल रिलीज हुई इस फिल्म ने नॉर्थ और साउथ दोनों जगहों पर धमाल मचाया। अब मेकर्स फिल्म के एक साल पूरे होने पर दर्शकों एक और सरप्राइज देने वाले है। दरअसल, कांतारा के मेकर्स बीते साल फिल्म के चार्टबस्टर सॉन्ग वरह रूपम को लेकर विवादों का शिकार हो गए थे। यहां तक कि कॉपीराइट केस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था, लेकिन अंत में जीत कांतारा के मेकर्स की हुई। इस जीत के बाद अब मेकर्स वरह रूपम का फुल वर्जन रिलीज करने जा रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

रिलीज हुआ मुंबई डायरीज सीजन 2 का ट्रेलर

अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज मुंबई डायरीज सीजन 2 रिलीज के नजदीक पहुंच गई है। हाल ही में सीरीज का टीजर रिलीज किया गया था। वहीं, अब मुंबई डायरीज 2 का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। मुंबई डायरीज के पहले सीजन में मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले की कहानी दिखाई गई थी। सीरीज में बॉम्बे जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स, स्टाफ और ट्रेनिंग करने आए स्टूडेंट्स इस मुश्किल भरे हालत में जूझते हुए नजर आए थे। वहीं, इस बार कहानी मुंबई में आई बाढ़ की होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

सालार की नई रिलीज डेट का एलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सालार' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। काफी समय से फैंस इस मूवी की नई रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में शुक्रवार को मेकर्स की ओर से 'सालार-पार्ट 1 सीजफायर' की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म से प्रभास का लेटेस्ट पोस्टर भी शेयर किया गया है। ऐसे में 'सालार' की इन नई रिलीज डेट से इस बात की पुष्टि हो गई है कि केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील की इस मूवी का बॉक्स ऑफिस क्लैश शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म 'डंकी' से होने वाला है। यहां पढ़ें पूरी खबर...