Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top 5 News 30 Oct: अंगद बेदी ने स्प्रिंटिंग टूर्नामेंट में जीता गोल्ड मेडल, सिंघम अगेन से रणवीर का लुक आउट

Entertainment Top 5 News 30 October सिंघम अगेन में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के कई एक्टर नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म कुछ नए एक्टर्स और एक्ट्रेस की एंट्री हुई है। रोहित शेट्टी लगातार सिंघम अगेन की अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। अब उन्होंने फिल्म से सिंबा यानी रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक जारी किया है।

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali ChandraUpdated: Mon, 30 Oct 2023 05:40 PM (IST)
Hero Image
एंटरटेनमेंट से जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें (Instagram Images)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 30 October: विवाद और कानूनी पचड़े के बावजूद थलपति विजय की फिल्म 'लियो' (Leo) ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। भारत से लेकर यूएस और यूके तक, हर ओर थलपति विजय की दहाड़ सुनने को मिल रही है। इसके अलावा 'सिंघम अगेन' से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

अंगद बेदी ने स्प्रिंटिंग टूर्नामेंट में जीता गोल्ड मेडल

बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी (Angad Bedi) के पिता और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) का 23 अक्टूबर निधन हुआ था। पिता के जाने के बाद एक्टर इन दिनों काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में पिता को सम्मान देते हुए एक्टर ने दुबई में 400 मीटर की दौड़ में भाग लिया है और रेस में गोल्ड मेडल जीता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई थलपति विजय की 'लियो'

विवाद और कानूनी पचड़े के बावजूद थलपति विजय की फिल्म 'लियो' (Leo) ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। भारत से लेकर यूएस और यूके तक, हर ओर थलपति विजय की दहाड़ सुनने को मिल रही है। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो बिजनेस शानदार चल ही रहा है, इस बीच यूके में भी मूवी धमाल मचा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

'सिंघम अगेन' से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक आउट

रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन चर्चा में बनी हुई है। सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद रोहित शेट्टी अगले धमाके सिंघम अगेन के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। अब उन्होंने फिल्म से अपने एक ऑफिसर का फर्स्ट लुक जारी किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

डॉक्यू-सीरीज 'रेनबो रिश्ता' की रिलीज डेट आउट

अमेजन प्राइम अपने दर्शकों के लिए ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 लेकर आया है। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म त्योहारों के इस सीजन में कई नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज कर रहा है। इस लिस्ट में अब अमेजन प्राइम वीडियो ने 'रेनबो रिश्ता' के रिलीज का एलान किया है और स्ट्रीमिंग डेट भी बताई गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

25 साल की हुईं अनन्या पांडे

बी टाउन की गॉर्जियस स्टार किड्स में से एक अनन्या पांडे आज 30 अक्टूबर को अपना 25वां बर्थडे मना रही हैं। एक्ट्रेस के इस खास दिन पर उन्हें उनके परिवार वाले, दोस्त और बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश कर रहे हैं। चंकी पांडे और भावना पांडे ने भी अपनी बेटी को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...