Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top News 08 Aug: डॉन 3 में नहीं होंगे शाह रुख खान, OMG 2 को यूएई और ओमान में मिला 12A सर्टिफिकेट

Entertainment Top News 08 August डॉन 3 की घोषणा होने के बाद हर कोई यह जानने के लिए उत्साहित है कि इस बार डॉन कौन बनेगा। शाह रुख खान के फिल्म से हटने की अटकलों के बीच अब मेकर्स ने खुद ही पूरी बात साफ कर दी है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 भी आज दिनभर चर्चा में बनी रही।

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali ChandraUpdated: Tue, 08 Aug 2023 05:35 PM (IST)
Hero Image
Entertainment Top News 08 August 2023, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 08 August 2023: फरहान अख्तर ने अपनी मच अवेटेड फिल्म डॉन 3 को लेकर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने फिल्म के अगले पार्ट की घोषणा की है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 से विलेन फहद फासिल का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। यहां पढ़ें मनोरंजन से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

डॉन 3 में नहीं होंगे शाह रुख खान

थ्रिल और एक्शन से भरपूर पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म 'डॉन' का अगला पार्ट 'डॉन 3' की घोषणा होने के बाद फैंस में खलबली मची है। हर कोई यह जानने के लिए उत्साहित है कि इस बार डॉन कौन बनेगा। क्या शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) एक बार फिर डॉन बनकर अपना खौफ बड़े पर्दे पर दिखाएंगे, या उनकी जगह कोई और लेने वाला है? इन सारे सवालों का जवाब देकर डायरेक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

OMG 2 को यूएई और ओमान में मिला 12A सर्टिफिकेट

अभिनेता अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की आगामी फिल्म ओएमजी 2 इन दिनों चर्चा में हैं। बीते दिनों इस मूवी को लेकर देशभर में काफी बदलाव देखने को मिला था। दरअसल, सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई सीन्स और सीक्वेंस में बदलाव करवाए थे, जिसके बाद इसे A सर्टिफिकेट दिया गया। इतना ही नहीं फिल्म के ट्रेलर को रिलीज होने भी काफी वक्त लगा, लेकिन ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब खबर आई है कि अक्षय कुमार की इस फिल्म को यूएई और ओमान में 12A सर्टिफिकेट दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

गदर 2 और ओएमजी 2 की एडवांस बुकिंग

स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर 'गदर 2' और 'ओह माय गॉड-2' बड़े पर्दे पर आपस में टकराएंगी। सनी देओल और अक्षय कुमार दोनों की इस बड़ी टक्कर को बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल शहर-शहर जाकर अपनी फिल्म का जोरो शोरो से प्रमोशन कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार 'ओह माय गॉड-2' को बहुत ज्यादा प्रमोट नहीं कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

पुष्पा 2 से से फहाद फासिल का फर्स्ट लुक आउट

अल्लू अर्जुन के लिए फैंस में दीवानगी कम नहीं हैं। साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा-द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार बिजनेस किया था। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आई थी। 'पुष्पा-द रूल' से अप्रैल में साउथ स्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर उनका फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। अब हाल ही में पुष्पाराज के सबसे बड़े दुश्मन यानी कि फहाद फासिल का पहला लुक आउट हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

इस दिन मंगेतर नुपुर शिखरे से शादी करेगी आमिर खान की बेटी

बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान (Ira Khan) अक्सर मीडिया में छाई रहती हैं। कभी बोल्ड तस्वीरों के चलते तो कई अपने बयानों के चलते। एक बार फिर इरा की मीडिया में चर्चा हो रही है, लेकिन इस बार वजह उनकी शादी है। दरअसल, आमिर की बेटी जल्द दुल्हन बनने वाली हैं। इसका खुलासा खुद उन्होंने किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...