Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top News 11th January: Fwice ने मेकर्स से की इंडिया में शूट करने की गुजारिश, डंकी का इतना कलेक्शन

Entertainment Top News 11th January लक्षद्वीप और मालदीव्स के विवाद के बीच अब फिल्म फेडरेशन Fwice ने मेकर्स से ये रिक्वेस्ट की है कि वह अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए इंडिया के बीच को चुने इसके अलावा शाह रुख खान की डंकी का बॉक्स ऑफिस पर लगातार कलेक्शन गिर रहा है यहां पर पढ़ें 11 जनवरी की टॉप 5 एंटरटेनमेंट न्यूज-

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Thu, 11 Jan 2024 11:18 AM (IST)
Hero Image
11 जनवरी की मनोरंजन की पांच बड़ी खबरें/ फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top News 11th January: लक्षद्वीप और मालदीव्स विवाद उस समय से चर्चा में हैं, जब मालदीव्स के तीन मंत्रियो ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भद्दी टिपण्णी की थी। इसके बाद से ही अक्षय कुमार से लेकर रणवीर सिंह तक बड़े-बड़े सितारों ने अपने देश के बीच की सुंदरता को दर्शाते हुए मालदीव के मंत्रियों पर उनके नफरत भरे भाषण को लेकर पलटवार किया था।

अब फिल्म इंडस्ट्री के यूनियन फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी मेकर्स से गुजारिश की है। इसके अलावा डंकी की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार काफी धीमी है, बुधवार को फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बस इतनी ही कमाई कर पाई है। मनोरंजन की दुनिया में सुबह से और क्या कुछ खास रहा है, यहां पर पढ़ें टॉप 5 न्यूज-

Fwice ने फिल्म मेकर्स से की ये गुजारिश

पिछले काफी समय से लक्षद्वीप वर्सेस मालदीव विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। भारतीय पर्यटन और द्वीपों को बढ़ावा देने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स एक साथ आए। अब फिल्म इंडस्ट्री के यूनियन फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी बड़ा फैसला लिया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

डंकी ने 21 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

शाह रुख खान की 'डंकी' की रफ्तार वक्त बीतने के साथ-साथ धीमी हो रही है। 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई राजकुमार हिरानी की इस मूवी से फैन्स काफी उम्मीदें लगाकर बैठे थे, लेकिन ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा है। मंगलवार के बाद अब बुधवार को 'डंकी' का बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ इतना कलेक्शन ही कर पाई है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

आर्यन खान के अरेस्ट होने के बाद क्यों खामोश रहे शाह रुख खान

2018 के बाद किंग खान की जिंदगी में एक ऐसा समय आया था, जिसमें उन्होंने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक काफी मुश्किल समय झेला। उनकी फिल्में जहां बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही थीं, तो वहीं 2021 में उनके बड़े बेटे आर्यन को ड्रग्स केस मामले में कुछ समय तक जेल में रहना पड़ा। अब पहली बार शाह रुख खान ने बेटे आर्यन खान के अरेस्ट होने पर बात की और साथ ही बताया कि आखिर वह उस समय खामोश क्यों रहे। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

नाजिला-आयशा के साथ पत्नी को भी धोखा दे चुके हैं मुनव्वर

बिग बॉस 17 में एक बार फिर मुनव्वर फारुकी के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। आयशा खान ने दोबारा उन्हें एक्सपोज कर दिया है और कॉमेडियन अपना बचाव भी नहीं कर पाए। पिछली बार नाजिला सिताशी को धोखा देने और ब्रेकअप की बात सामने आई थी। वहीं, इस बार मुनव्वर फारुकी की एक्स वाइफ को लेकर ऐसा खुलासा हुआ है, जिसे सुन कॉमेडियन के फैंस शॉक्ड रह जाएंगे। यहां पर पढ़ें पूरी खबर....

पंकज त्रिपाठी ने रूढ़िवादी सोच पर कही ये बात

बॉलीवुड के बहु-प्रतिभाशाली अभिनेता पंकज त्रिपाठी लीजेंड एक्टर्स में से एक हैं। पंकज त्रिपाठी जल्द ही फिल्म 'मैं अटल हूं' में नजर आने वाले हैं। इन दिनों वह अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की रूढ़िवादी भूमिकाओं के बारे में अपने मन की बात कही है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...