Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top News 12th February: मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल से लौटें घर, 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी' का ट्रेलर आउट

Entertainment Top News 12th February मिथुन चक्रवर्ती के शनिवार को अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके फैंस काफी चिंतित हो गए थे।अब एक्टर को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और उन्होंने फैंस से जल्द काम पर लौटने का वादा किया है। इसके अलावा सच्ची घटना पर आधारित द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यहां पर पढ़ें टॉप 5 न्यूज-

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Mon, 12 Feb 2024 06:03 PM (IST)
Hero Image
12 फरवरी की मनोरंजन की पांच बड़ी खबरें/ फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top News 12th February: मिथुन चक्रवर्ती के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके फैंस काफी चिंतित हो गए थे। शनिवार को सीने में तेज दर्द उठने की शिकायत के बाद मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में एडमिट करवाया गया था।

अब दिग्गज अभिनेता की हालत में पहले से ज्यादा काफी सुधार है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। इसके अलावा साल 2012 में हुआ शीना बोरा हत्याकांड काफी चर्चा में रहा था।।

अब इस पर एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज बनी है जिसका ट्रेलर हाल ही में मेकर्स ने रिलीज किया है और इस कहानी के कई पन्ने खोले हैं। मनोरंजन की दुनिया में सुबह से और क्या कुछ खास और ट्रेंडिंग रहा, यहां पर पढ़ें 12 फरवरी की टॉप 5 न्यूज।

अस्पताल से मिथुन चक्रवर्ती को मिली छुट्टी

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सोमवार दोपहर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बता दें, 73 वर्षीय अभिनेता को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद 10 फरवरी को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें ब्रेन का Ischemic Cerebrovascular Accident स्ट्रोक आया था। अब अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं और जल्द ही आगामी फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी का ट्रेलर हुआ रिलीज

शीना बोरा हत्याकांड तो हर किसी को याद होगा। अब इस हत्याकांड के सभी राज से एक-एक करके पर्दा उठने वाला है। दरअसल, 'द इंद्राणी मुखर्जी: बरीड ट्रुथ' डॉक्यूमेंट्री सीरीज का ट्रेलर आज जारी हो गया है। ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने दुनियाभर में छुआ ये आंकड़ा

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में उलझा जिया' वैलेंटाइन वीक के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इंडिया की तरह ही वर्ल्ड वाइड भी फिल्म का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। तीन दिनों के अंदर ही तेरी बातो में ऐसा उलझा जिया ने 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

कश्मीरा ईरानी ने ब्वॉयफ्रेंड संग लिए सात-फेरे

टीवी शो ‘अंबर धारा’ की फेम एक्ट्रेस कश्मीरा ईरानी ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अक्षय सक्सेना संग शादी रचाई है। इस कपल ने मुंबई से दूर राजस्थान में दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में शादी रचाई। इसकी जानकारी टीवी एक्टर नकुल मेहता ने फोटो शेयर करके दी। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

एल्विश यादव ने जारी किया स्टेटमेंट

एल्विश यादव काफी बार लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह एक शख्स को थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद अब एल्विश का एक ऑडियो सामने आया है जिसमें वह इस मामले के बारे के बारे में बात कर रहे हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...