Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top News 13th November: टाइगर 3 ने पहले दिन कर ली तगड़ी कमाई, बिग बॉस 17 में हुई तोड़फोड़

Entertainment Top News 13th November एंटरटेनमेंट की दुनिया में सुबह से ही कोई न कोई हलचल मची रहती है। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर जहां रिलीज के पहले दिन ही ताबड़तोड़ कमाई की तो वहीं बिग बॉस 17 में हाल ही में अनुराग डोभाल गुस्से में सलमान खान के शो में तोड़फोड़ मचाते दिखे। यहां पर पढ़ें टॉप 5 न्यूज-

By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Mon, 13 Nov 2023 12:24 PM (IST)
Hero Image
मनोरंजन की पांच बड़ी खबरें / फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top News 13th November: साल 2023 में सलमान खान ने दूसरी बार फिल्मी पर्दे पर दस्तक दी है। उनकी ईद भले ही फीकी रही हो, लेकिन उनकी दिवाली काफी धमाकेदार हुई है। 12 नवंबर को दिवाली के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस मूवी ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई करके खुद का ही रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है।

इसके अलावा सलमान खान के शो बिग बॉस को 1 महीना पूरा हो चुका है। इस शो में शुरुआत से ही लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है। हाल ही में बिग बॉस 17 में अनुराग डोभाल तोड़फोड़ मचाते हुए नजर आए। मनोरंजन की दुनिया में और क्या कुछ खास रहा, यहां पर पढ़ें टॉप 5 न्यूज-

टाइगर 3 ने पहले दिन की इतनी कमाई

दिवाली 2023 का दिन सलमान खान और कैटरीना कैफ के लिए काफी खास रहा। इस त्योहारी सीजन में इनकी फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज हुई। ‌सुबह 6 बजे से फिल्म का पहला शो शुरू हो गया। टाइगर 3' की स्टोरी के साथ ही लोगों की दिलचस्पी इस बात में भी है कि पहले दिन सलमान की मूवी ने कितना कलेक्शन किया। 'टाइगर 3' के अर्ली कलेक्शन सामने आ गए हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

बिग बॉस 17 में हुई तोड़फोड़

कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने खानजादी से लेकर ऐश्वर्या शर्मा तक की क्लास लगाई। दिवाली स्पेशल में कॉमेडी का तड़का लगाने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी आए, जिन्होंने हंसाने के साथ-साथ घर में एक चिंगारी लगाई, जिसने घरवालों के बीच युद्ध छेड़ दिया। इस बीच एक कंटेस्टेंट की गलती से पूरे घरवालों को सजा मिली। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

साउथ स्टार्स ने ऐसे खास अंदाज में मनाई दिवाली

रविवार यानी 12 नवंबर को दिवाली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। फिल्मी स्टार्स ने अपने-अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली का जश्न मनाया। बॉलीवुड स्टार्स के अलावा साउथ स्टार्स ने भी इस जश्न को बड़े शानदार तरीके से मनाया। सोशल मीडिया पर लगातार सितारे इस त्योहार की तस्वीरें शेयर कर फैंस का उत्साह बढ़ा रहे हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

विराट कोहली के विकेट लेते ही खुशी से झूम उठीं अनुष्का शर्मा

दिवाली पर बैंगलोर में भारत बनाम नीदरलैंड का वर्ल्ड कप मैच था, जिसमें टीम इंडिया ने बड़ी आसानी से जीत हासिल की। 'बेस्ट मोमेंट ऑफ द मैच' क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का जीत के बाद का रिएक्शन रहा, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

600 करोड़ के क्लब में शामिल हुई लियो

लियो सिनेमाघरों में 19 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखा। हालांकि, अब टाइगर 3 के आने से फिल्म के इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर काफी असर पड़ा है, लेकिन दुनियाभर में थलापति विजय और संजय दत्त स्टारर फिल्म की रफ्तार अब भी चालू है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...