Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ent Top News: सुशांत की बहन ने PM Modi से की अपील, IPL में बड़े मियां छोटे मियां का धमाका, मनोरंजन की 5 खबरें

Entertainment Top News 14th March सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन साल से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अब भी उनके डेथ केस को क्लोजर नहीं मिल सका है। इस मामले में अब सुशांत की बहन श्वेता ने पीएम मोदी से गुहार लगाई है। इसके अलावा अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ IPL 2024 में धमाका करने वाले हैं यहां पर पढ़ें मनोरंजन की पांच बड़ी खबरें।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Thu, 14 Mar 2024 06:53 PM (IST)
Hero Image
14 मार्च की मनोरंजन की पांच बड़ी खबरें / फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top News 14th March: बॉलीवुड के गलियारों में आए दिन कोई न कोई हलचल होती रहती है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने पीएम मोदी से सोशल मीडिया पर एक अपील की हैं।

उन्होंने अपनी वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI की छानबीन कहां तक पहुंची है, इसके बारे में उन्हें अपडेट मिल सके, इसके लिए मदद मांगी है।

इसके अलावा अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जल्द ही वह IPL 2024 के प्री-शो में नजर आने वाले हैं। मनोरंजन की दुनिया में सुबह से और क्या कुछ खास रहा है, यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने किया गुजारिश

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अब तक उनका डेथ केस में किसी भी तरह की अपडेट नहीं आई है। अब हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक वीडियो शेयर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

IPL में शामिल होंगे बड़े मियां छोटे मियां

क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत बहुत ही जल्द होने वाली है। हर बार की तरह इस बार भी इंडियन प्रीमियर लीग में बॉलीवुड सेलेब्स का तड़का लगने वाला है। जिसकी शुरुआत अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ करने वाले हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

योद्धा के बाद फिर एक्शन फिल्म करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा

शेरशाह के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा अब योद्धा बनकर स्क्रीन पर छाने के लिए एकदम तैयार हैं। रोमांटिक हीरो के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा बैक टू बैक फिल्मों में एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो, योद्धा के सिनेमाघरों में आने से पहले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक और बड़ा प्रोजेक्ट साइन कर दिया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

शैतान ने वर्ल्ड वाइड किया इतना कलेक्शन

अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म 'शैतान' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक से इस मूवी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ऐसे में अब इस फिल्म की छह दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। चलिए जानते हैं 6 दिनों में 'शैतान' मूवी ने वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

सलमान खान ने किरण राव को दिया ऑफर

सलमान खान ने भी किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' देखी और एक्स अकाउंट पर तारीक की। हालांकि, सलमान खान को ये तारीफ थोड़ी महंगी पड़ी और सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया, जिसके बाद उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट तक करना पड़ा और अब गुरुवार को एक नया पोस्ट साझा किया। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...