Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top News 17 April: प्रियंका सिंह के साथ सपोर्ट में आई अक्षरा सिंह, KKBKKJ का नया गाना रिलीज

Entertainment Top News 17 April सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का नया गाना रिलीज हुआ है । तो वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह के सपोर्ट में अक्षरा सिंह उतरी ।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Mon, 17 Apr 2023 09:31 PM (IST)
Hero Image
Entertainment Top News, Akshara Singh,Priyanka Singh, KKBKKJ, Salman Khan,

 नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 17 April: सोमवार यानी 17 अप्रैल का दिन मनोरंजन की दुनिया में बेहद खास रहा। रात होते-होते सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का नया गाना रिलीज हुआ है। तो वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह के सपोर्ट में अक्षरा सिंह उतरी। तो चलिए डालते हैं शाम की कुछ खास खबरों पर...

प्रियंका सिंह के साथ सपोर्ट में आई अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद  भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने प्रियंका सिंह को सपोर्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाने के दौरान ही एंकर रूपम त्रिविक्रम ने गायिका को बीच में ही रोक देती है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का नया गाना 'ओ बल्ले बल्ले' रिलीज

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने  वाली है। दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज मेकर्स ने फैन्स को एक और धमाकेदार सरप्राइज देते हुए फिल्म का एक और पंजाबी गाना रिलीज किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ को दी जन्मदिन की बधाई

एक्टर सिद्धार्थ आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी बीच उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। इस कपल के अफेयर की चर्चा काफी समय से हो रही है। हालांकि साउथ एक्टर सिद्धार्थ और अदिति अभी तक अपने रिश्ते पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

पर्दे पर दिखेगी डॉन रवि पुजारी के पकड़े जाने की कहानी

 गैंगस्टर्स से लेकर अंडरवर्ल्ड और माफिया की कहानियों को पर्दे पर दिखाया गया है। इनमें से कुछ किताबों का अडेप्टेशन रहीं। अब इस लिस्ट में पूर्व डीजीपी और आइपीएस ऑफिसर डॉ. अमर कुमार पांडेय की किताब अ डॉन्स नेमेसिस भी जुड़ गया है। इस किताब का निर्देशक उमेश शुक्ला स्क्रीन अडेप्टेशन करेंगे।यहां पढ़ें पूरी खबर...

राखी सावंत को एयरपोर्ट पर मिली इतनी महंगी इडली

राखी सावंत ने बीते साल आदिल खान दुर्रानी संग निकाह कर अपना धर्म भी बदल लिया था। ऐसे में राखी रमजान के महीने में रोजे रखती नजर आ रही हैं। ऐसे में वह कभी इफ्तारी करती दिखती हैं और कभी नमाज पढ़ते हुए। इसी बीच अब राखी का एक वीडियो सामने आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...