Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top News 17 Nov: 'टाइगर 3' के कलेक्शन में आई गिरावट, Burj Khalifa पर दिखेगी 'एनिमल' की एक झलक

Entertainment Top News 17 November टाइगर 3 को रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए हैं। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अब गिरावट दर्ज की गई है। वहीं रणबीर कपूर जल्द फिल्म एनिमल में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म की एक झलक दुबई की सबसे ऊंची इमारत यानी बुर्ज खलीफा पर दिखाई देगी। यहां पर पढ़ें टॉप 5 न्यूज।

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree VermaUpdated: Fri, 17 Nov 2023 05:35 PM (IST)
Hero Image
मनोरंजन जगत की पांच बड़ी खबरें (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top News 17 November: सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। इस फिल्म ने शुरुआत के दो दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया, लेकिन अब इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा रणबीर कपूर की 'एनिमल' की एक झलक दुबई की सबसे ऊंची इमारत यानी बुर्ज खलीफा पर दिखाई देगी। यहां पर पढ़ें टॉप 5 न्यूज।

'टाइगर 3' के कलेक्शन में आई गिरावट

सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' को रिलीज हुए जल्द एक हफ्ता पूरा होने वाला है। लंबे समय से लोग इस मूवी का इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दो दिनों में अच्छा कलेक्शन किया, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट दर्ज हो रही है। सलमान खान-कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर इस मूवी को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया गया। एस्टिमेट कलेक्शन के बाद अब टाइगर 3 का कन्फर्म कलेक्शन भी सामने आ चुका है। चलिए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी गुरुवार को कितनी कमाई की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Tiger 3 पर वर्ल्ड कप फाइनल का साया

हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों को एंटरटेन कर रही है। यशराज बैनर तले बनी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने पहले 5 दिन में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। लेकिन आने वाले रविवार को टाइगर 3 की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। जिसकी वजह आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान खेला जाने वाला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला बन सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' ओटीटी पर हुई रिलीज

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने लंबे समय के बाद फिल्म 'सुखी' से बड़े पर्दे पर वापसी की। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसे कुछ ही लोगों ने पसंद किया। बड़े पर्दे के बाद अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो गई है। चलिए जानते हैं कि दर्शक इसे कब और कहां पर देख सकते हैं। सोनल जोशी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 22 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Yami Gautam की आने वाली फिल्म की शूटिंग हुई पूरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अपने दम पर कामयाबी हासिल की है। यामी हाल ही में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के साथ फिल्म ओएमजी 2 में नजर आईं थी। इस फिल्म में उन्होंने कामिनी माहेश्वरी (वकील) की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था। इस मूवी के बाद अदाकारा अपनी अगली फिल्म की शूटिंग नें बिजी हो गई थी, जिसकी शूटिंग आज उन्होंने पूरी कल ली है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Burj Khalifa पर दिखेगी 'एनिमल' की एक झलक

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' (Animal) को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म दिसंबर में पर्दे पर रिलीज होने जा रही हैं। ऐसे में एक्टर मूवी का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच अब फिल्म को लेकर एक खबर सामने आई हैं, जिसे सुन कपूर के विदेशी फैंस खुशी से झूम रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...