Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top News 18th January: शाहिद-कृति की फिल्म का ट्रेलर हुआ आउट, हनु मैन का वर्ल्ड वाइड जलवा

Entertainment Top News 18th January मनोरंजन की दुनिया में सुबह से कोई न कोई हलचल मची ही रहती है। शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का शानदार ट्रेलर फाइनली दर्शकों के सामने आ चुका है। इसके अलावा हनु मैन ने वर्ल्ड वाइड सफलता के झंडे गाड़े हैं। एंटरटेनमेंट में सुबह से और क्या कुछ खास रहा यहां पर पढ़ें टॉप 5 न्यूज।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Thu, 18 Jan 2024 06:51 PM (IST)
Hero Image
18 जनवरी की मनोरंजन की पांच बड़ी खबरें / फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top News 18th January: ब्लडी डैडी के बाद एक बार फिर से शाहिद कपूर अपने फैंस के बीच लौटने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वह जल्द ही कृति सेनन संग फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आने वाले हैं। दोनों के शानदार पोस्टर के बाद मेकर्स ने अब फिल्म का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जिसमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

इसके अलावा गुंटूर कारम के साथ-साथ साउथ फिल्म 'हनु मैन' ने भी बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार पकड़ ली है। ये मूवी वर्ल्ड वाइड सफलता का परचम लहरा रही है। मनोरंजन की दुनिया में सुबह से और क्या कुछ खास रहा, यहां पर पढ़ें टॉप ट्रेंडिंग 5 न्यूज-

शाहिद-कृति की फिल्म का ट्रेलर आउट

काफी समय से शाहिद कपूर और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म को लेकर खबरों का बाजार काफी गर्म है। हाल ही में इन दोनों की आने वाली फिल्म का टाइटल 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिवील किया गया है। ऐसे में फैंस की इस एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए मेकर्स की तरफ से 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

हनु मैन ने वर्ल्ड वाइड की इतनी कमाई

तेलुगु फिल्म 'हनुमैन' बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बनाए हुए है। कम बजट और छोटी स्टार कास्ट के बावजूद फिल्म सफलता के झंडे गाड़ रही है। जबकि मुकाबले में कई साउथ की कई बड़े स्टार्स की फिल्में हैं। फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई कि उन्होंने 'हनु मैन' की तुलना 600 करोड़ के बजट में आदिपुरुष से कर दी। फिर भी बाजी 'हनु मैन' के खाते में आई। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

अक्षरा सिंह के इवेंट में हुआ बवाल

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में से एक माने जाते हैं। अक्सर उनसे जुड़ी खबरों का बाजार काफी गर्म रहता है। लेकिन इस बीच अक्षरा सिंह को लेकर जो खबर सामने आ रही है, उसे जानकारी काफी हैरानी होने वाली है। बताया जा रहा है कि बिहार औरंगाबाद के दाउद नगर में अक्षरा सिंह एक इवेंट के दौरान जमकर बवाल मचा है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में नहीं शामिल होंगे जूनियर एनटीआर

22 जनवरी को अयोध्या में बने राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है। इस मौके पर देश के हर कोने से तमाम बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शामिल होने के लिए तैयार हैं। RRR स्टार जूनियर एनटीआर को भी इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला था, लेकिन खबर है कि एक्टर इसमे शामिल नहीं हो पाएंगे। आइए जानते हैं आखिर क्यों वह प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो पाएंगे। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


रणबीर के बाद इस एक्टर संग काम करेंगी रश्मिका मंदाना

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना ने अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ी है। इस मूवी की कामयाबी से रश्मिका का करियर एक नए मुकाम पर पहुंच गया है। इस बीच रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, जिसके चलते एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...