Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top News 1st February: 'हीरामंडी' का धमाकेदार टीजर रिलीज, 'फाइटर' की इतनी ज्यादा घटी कमाई

Entertainment Top News 1st February संजय लीला भंसाली की फिल्मों का इंतजार फैंस को बड़ी ही बेसब्री के साथ रहता है। हालांकि इस बार निर्देशक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाका करने वाले हैं। उनकी वेब सीरीज हीरामंडी का टीजर रिलीज हो चुका है। इसके अलावा फाइटर की बॉक्स ऑफिस पर दिन ब दिन हालत बिगड़ रही है। यहां पर पढ़ें मनोरंजन की पांच बड़ी खबरें-

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Thu, 01 Feb 2024 12:20 PM (IST)
Hero Image
1st फरवरी की मनोरंजन की पांच बड़ी खबरें / फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top News 1st Februry: संजय लीला भंसाली अपने दर्शकों के लिए क्या नया लेकर हाजिर होंगे, ये जानने का हर किसी को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। 'बाजीराव मस्तानी' और 'राम लीला' जैसी सफल फिल्में देने वाले बहु-प्रतिभाशाली निर्देशक संजय लीला भंसाली ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

उनकी मल्टीस्टारर डेब्यू सीरीज 'हीरामंडी' का टीजर 1 फरवरी को दर्शकों के सामने आ चुका है। इसके अलावा ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई हर दिन घट रही है।

बुधवार को फिल्म के खाते में बस इतने करोड़ ही आए। मनोरंजन की दुनिया में इसके अलावा 1 फरवरी को और क्या कुछ खास रहा, चलिए बिना देरी किये टॉप 5 न्यूज पर डालते हैं एक नजर।

हीरामंडी के टीजर में एक साथ दिखीं इतनी हसीनाएं

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार काफी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में सीरीज के टीजर रिलीज की अपडेट दी गई थी। वहीं, अब गुरुवार यानी 1 फरवरी को हीरामंडी का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसका इंतजार संजय लीला भंसाली के फैंस बेसब्री से कर रहे थे। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

फाइटर की बुधवार को गिरी कमाई

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म फाइटर का बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड तो काफी अच्छा बीता, लेकिन अब जैसे-जैसे समय बीत रहा है, इस फिल्म का कलेक्शन घट रहा है। मंगलवार के मुकाबले फाइटर का कलेक्शन बुधवार को और भी ज्यादा गिर गया। एक हफ्ते में फाइटर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है, चलिए जानते हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

शबाना आजमी की भतीजी तब्बू ने की खिंचाई

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सफल फिल्मों में से एक रही है। इस मूवी का निर्देशन करण जौहर ने किया था। मूवी में जो चीज सबसे ज्यादा चर्चा में रही, वो धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन था। , शबाना आजमी ने किसिंग सीन को लेकर बात की है और बताया कि कैसे एक्ट्रेस तब्बू इसके लिए उनकी खिंचाई की थी। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

टीवी एक्ट्रेस राजश्री रानी ने दिया बेबी ब्वॉय को जन्म

सुहानी से एक लड़की फेम एक्ट्रेस राजश्री रानी अपने फैंस के साथ अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान के खूबसूरत पलों को अक्सर शेयर करती रही हैं। अब हाल ही में 'इमली' फेम एक्ट्रेस राजश्री रानी और एक्टर गौरव मुकेश जैन ने शादी के तीन साल बाद घर में नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

खत्म हुआ मुनव्वर-मनारा का रिश्ता?

मुनव्वर फारुकी इन दिनों अपनी बिग बॉस सीजन 17 की जीत का जश्न मना रहे हैं। फैमिली संग अपनी जीत का जश्न मनाने के बाद बीते दिनों मुनव्वर फारुकी ने कुछ एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और अब्दु रोजिक के साथ जमकर पार्टी की। हालांकि, अपनी इस पार्टी से उन्होंने मनारा चोपड़ा को बिल्कुल दूर रखा है, जिस पर अब हाल ही में एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर....