Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top News 21 Feb: 'पठान' का 500 करोड़ क्लब का श्रीगणेश, ऑस्कर के लिए नंगे पैर रवाना हुए राम चरण

मनोरंजन जगत से मंगलवार को ये 5 सबसे बड़ी और दिलचस्प खबरें सामने आ रही हैं। शाह रुख खान की पठान ने हिंदी सिनेमा में मंगलवार को 500 करोड़ क्लब का श्रीगणेश कर दिया है। वहीं सुपरस्टार रामचरण अपनी मन्नत पूरी करने के लिए एयरपोर्ट पर नंगे पैर नजर आए।

By Priti KushwahaEdited By: Priti KushwahaUpdated: Tue, 21 Feb 2023 09:35 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit : Entertainment Top News 21 February

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 21 February: मनोरंजन जगत से मंगलवार को ये 5 सबसे बड़ी और दिलचस्प खबरें सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां, शाह रुख खान की 'पठान' ने हिंदी सिनेमा में मंगलवार को 500 करोड़ क्लब का श्रीगणेश कर दिया है। वहीं, लेखक जावेद अख्तर ने 26/ 11 को लेकर पाकिस्तान पर तीखा हमला किया और एक बार फिर से साउथ सुपरस्टार रामचरण अपनी मन्नत पूरी करने के लिए एयरपोर्ट पर नंगे पैर नजर आए।  यहां पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

पठान हुई 500 करोड़ क्लब में शामिल

Pathaan Box Office: सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' का मंगलवार को 500 करोड़ क्लब का श्रीगणेश हो गया है। पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का अहम पड़ाव मंगलवार को पार कर लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तान को जावेद अख्तर ने दिया करारा जवाब

लेखक और गीतकार जावेद अख्तर पाकिस्तान में 'फैज' के लिए रखे गए एक कार्यक्रम में शामिल हुए। पाकिस्तान में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में जावेद अख्तर के अलावा कई पाकिस्तानी कलाकार भी शामिल हुए। यहां जावेद अख्तर ने मुंबई हमले के मुद्दे को छेड़ा और कहा, मुंबई हमले के आरोपी इजिप्ट और नार्वे से नहीं आए, वो यहीं खुलेआम घूम रहे हैं। अब राइटर और एक्टर जावेद अख्तर के इस बयान की हर तरफ तारीफ हो रही है। जावेद के इस बेबाक अंदाज को भी खासा पसंद किया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

कार्तिक नहीं 'हेरा फेरी 3' में अक्षय आएंगे नजर

फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद अक्षय कुमार को बॉलीवुड के उभरते सितारे के तौर पर देखा जा रहा था। बीते साल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हेरा-फेरी' के तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन को कास्ट करने की खबर सामने आई थी। वहीं, अब शहजादा के गिरते कलेक्शन के बीच हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार की वापसी की खबर सुनने को मिल रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

उर्फी जावेद ने आदित्य चोपड़ा को बताया नेपोटिज्म का मतलब

बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर्स में शुमार आदित्य चोपड़ा ने हाल ही में नेपोटिज्म पर बात की थी। उन्होंने नेटफ्लिक्स पर यश राज फिल्म्स की आधिकारिक वेब सीरीज 'द रोमांटिक्स' रिलीज की है। इस सीरीज में उन्होंने अपने भाई उदय चोपड़ा के असफल एक्टिंग करियर की बात की है। आदित्य की ये बात सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद को बुरी लग गई और उन्होंने आदित्य को एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर नेपोटिज्म का असली मतलब बताया। उन्होंने कहा, 'यश राज के बेटे और आदित्य चोपड़ा के भाई होने के बावजूद हम उदय चोपड़ा को स्टार नहीं बना पाए।' यहां पढ़ें पूरी खबर...

नंगे पैर ही ऑस्कर के लिए यूएस रवाना हुए राम चरण

राण चरण अपनी बेहतरीन फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में राज करते हैं। एक्टर के लिए ये साल बहुत खास है। जहां उनकी फिल्म आरआरआर का सॉन्ग ऑस्कर की दौड़ में शामिल हो गया है। वहीं, इस साल राम चरण के घर नन्हा मेहमान भी आने वाला है। अब एक्टर ऑस्कर 2023 के समारोह के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं। राम चरण हैदराबाद एयरपोर्ट पर नंगे पैर, काले कपड़े पहने सिर पर टीका लगाए नजर आए। जिसे देख उनके फैंस हैरान रह गए। यहां पढ़ें पूरी खबर...