Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top News 23 Feb: RRR का अमेरिका के इस अवॉर्ड समारोह में जलवा, शादी के बंधन में बंधी मानवी गगरू

Entertainment Top News 23 February ऑस्कर 2023 से पहले एसएस राजामौली की आरआरआर अमेरिका के क्रिटिक्स च्वाइस सुपर अवॉर्ड समारोह में तीन नॉमिनेशंस मिले हैं। इसके अलावा 23 फरवरी को अभिनेत्री मानवी गगरू ने ब्वॉयफ्रेंड संग कोर्ट मैरिज कर ली। यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali ChandraUpdated: Thu, 23 Feb 2023 06:24 PM (IST)
Hero Image
Entertainment Top News 23 February, Instagram Post

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 23 February: गुरुवार को मनोरंजन जगत से कई बड़ी खबरें सामने आई। ऑस्कर 2023 से पहले एसएस राजामौली की आरआरआर अमेरिका के क्रिटिक्स च्वाइस सुपर अवॉर्ड समारोह में तीन नॉमिनेशंस मिले हैं। इसके अलावा 23 फरवरी को अभिनेत्री मानवी गगरू ने ब्वॉयफ्रेंड संग कोर्ट मैरिज कर ली। यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...

मानवी गगरू ने ब्वॉयफ्रेंड संग की कोर्ट मैरिज

फोर मोर शॉट्स प्लीज वेब सीरीज की एक्ट्रेस मानवी गगरू (Maanvi Gagroo) ने इस साल के शुरुआत में अपनी सगाई की खबर से सबको हैरान कर दिया था। वहीं आज एक बार फिर मानवी अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी चौका दिया है। जीं हां एक्ट्रेस मानवी गगरू ने शादी कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है।  इसी के साथ इंटरनेट पर हलचल मच गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

पठान पर भड़के बांग्लादेशी एक्टर दीपजोल

शाह रुख खान की पठान दुनियाभर में 1000 करोड़ से ऊपर पहुंच गई है। अभी भी कुछ देश ऐसे हैं जहां पठान रिलीज होने की बाट जोह रही है। इस लिस्ट में एक नाम है पड़ोसी देश बांग्लादेश का। साल 2014 में बांग्लादेश ने किसी भी बॉलीवुड फिल्म को अपने यहां रिलीज करने पर बैन लगा दिया था। अब नौ साल बाद वहां सिनेमाघरों में पठान की रिलीज की तैयारी की जा रही है। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म को बांग्ला फिल्म उद्योग के एक दिग्गज अभिनेता का विरोध झेलना पड़ रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

RRR का अमेरिका के इस अवॉर्ड्स समारोह में जलवा

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह में प्रबल दावेदार मानी जा रही है। पूरे देश की नजरें इस फिल्म पर टिकी हैं। वहीं, आरआरआर की टीम भी ऑस्कर अवॉर्ड्स में अपनी दावेदारी को मजबूत करने की भरसक कोशिश कर रही है। राम चरण अमेरिका पहुंच चुके हैं। इस बीच फिल्म को क्रिटिक्स च्वाइस सुपर अवॉर्ड समारोह में तीन नॉमिनेशंस मिले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

आलिया भट्ट के फोटो लीक विवाद पर बोलीं शहनाज गिल

आलिया भट्ट का फोटो लीक मामला खबरों में छाया हुआ है। एक्ट्रेस ने बीते दिन अपनी तस्वीरें लीक करने को लेकर एक मीडिया पोर्टल को लताड़ लगाई थी। आलिया को बॉलीवुड के कई और सेलेब्स ने भी सपोर्ट किया। अब इस पूरे मामले पर बिग बॉस फेम शहनाज गिल का रिएक्शन सामने आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में छाई सोनाक्षी सिन्हा की दहाड़

बॉलीवुड की दबग गर्ल यानी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी डेब्यू करती नजर आएंगी। उनकी आने वाली वेब सीरीज दहाड़ (Dahaad) इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में दहाड़ का प्रीमियर बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल किया गया। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई है। बता दें कि इस प्रीमियर में शामिल होने वाली यह पहली भारतीय वेब सीरीज है। यहां पढ़ें पूरी खबर...