Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top News 27th December: डंकी का नया गाना रिलीज, सलमान खान को सितारों ने किया विश

Entertainment Top News 27th December मनोरंजन की दुनिया में हलचल न हो ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है। 27 दिसंबर का दिन भी चहल-पहल भरा रहा जहां सलमान खान के जन्मदिन के खास मौके पर सितारों ने उन्हें बधाई दी तो वहीं शाह रुख खान की डंकी का हाल ही एक और नया गाना मेकर्स ने रिलीज किया। यहां पर पढ़ें टॉप 5 न्यूज-

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Wed, 27 Dec 2023 06:11 PM (IST)
Hero Image
27 दिसंबर की मनोरंजन की पांच बड़ी खबरें / फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top News 27th December: शाह रुख खान की डंकी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर 'डंकी' बहुत ही शानदार बिजनेस कर रही है। फिल्म के फिल्मी पर्दे पर आने के बाद अब हाल ही में शाह रुख खान और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म का नया गाना मेकर्स ने रिलीज किया है।

इसके अलावा सलमान खान के 58वें जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने सलमान खान को ढेर सारी विशेस दीं। मनोरंजन की दुनिया में सुबह से और क्या कुछ हलचल रही, चलिए बिना देरी किये यहां पर पढ़ते हैं टॉप 5 न्यूज-

शाह रुख खान की डंकी का नया गाना रिलीज

शाह रुख खान स्टारर 'डंकी' को फिल्म क्रिटिक्स के साथ-साथ ऑडियंस की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। इस बीच फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए शाह रुख खान की 'डंकी' का लेटेस्ट सॉन्ग 'मैं तेरा रास्ता देखूंगा' का वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शाह रुख ने बड़ी बात लिखी है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

सलमान खान को बॉलीवुड सितारों ने किया विश

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान ने बीती रात दिल्ली से लौटने के बाद मुंबई में अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ केक कटिंग करके जमकर पार्टी की। फैंस ने जहां सलमान खान के जन्मदिन पर खूब प्यार लुटाया, तो वहीं उनके बॉलीवुड फ्रेंड्स ने भी उन्हें अपने ही खास अंदाज में बधाई दी। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

'चीनी कम' एक्ट्रेस ने की शादी

साल 2023 खत्म होने रहा है। इस बार फिल्मी दुनिया में काफी कुछ देखने को मिला। अगर बात बॉलीवुड वेडिंग्स की बात की जाए तो। साल 2023 में कई एक्ट्रेसेज और एक्टर शादी के रिश्ते में बंधे हैं। हाल ही में अरबाज खान ने दूसरा निकाह किया। तो वहीं अब चीनी कम और बा बहू और बेबी फेम की चाइल्ड एक्ट्रेस स्विनी खरा ने भी शादी रचाई। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

कटरीना-विक्की ने ऐसे मनाया क्रिसमस

विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। शादी के बाद ये कपल एक साथ हर फेस्टिवल को सेलिब्रेट करता नजर आया है। 25 दिसंबर के मौके पर भी कुछ ऐसा ही हुआ। दोनों ने घर पर क्रिसमस फैमिली और फ्रेंड्स के साथ इसे सेलिब्रेट किया था। हालांकि, फोटोज साझा नहीं की थी, लेकिन अब दो दिन बाद तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

बिग बॉस 17 का ये बना नया कैप्टन

बिग बॉस सीजन 17 जैसे-जैसे अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है और भी दिलचस्प होता जा रहा है। हालांकि, इस सीजन में मेकर्स ने शो में नॉमिनेशन को छोड़कर बाकी सभी टास्क का काफी देर से शुरू किया है। मुनव्वर फारुकी के बाद ईशा मालवीय घर की दूसरी कप्तान बनी। हाल ही में घर को अब टास्क के बाद एक नया कैप्टन मिल चुका है। अब जिसे घरवालों ने कैप्टन चुना है, उसके आगे सलमान खान के भी पसीने छूट जाते हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...