Move to Jagran APP

Ent Top News: पंचतत्व में विलीन हुए पंकज उधास, सिद्धू मूसे वाला की मां देंगी बच्चे को जन्म, पांच बड़ी खबरें

Entertainment Top News 27th February मनोरंजन की दुनिया में सुबह से कोई न कोई हलचल मची ही रहती है। गजल गायक पंकज उधास का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ मंगलवार को किया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए कई सितारे पहुंचे। इसके अलावा दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की मां जल्द ही अपने घर नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगी। पढ़ें एंटरटेनमेंट की पांच बड़ी खबरें-

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Tue, 27 Feb 2024 07:00 PM (IST)
Hero Image
27 फरवरी 2024 की मनोरंजन की पांच बड़ी खबरें / फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। पंकज उधास को अंतिम संस्कार मंगलवार को हिंदू श्मशान भूमि में किया गया। राजकीय सम्मान के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर को अंतिम विदाई दी गयी।

उनके अंतिम दर्शन के लिए विद्या बालन से लेकर शंकर महादेवन सहित कई सितारे पहुंचे। इसके अलावा दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला के परिवार में एक लंबे समय के बाद खुशियों ने दस्तक दी है।

उनकी मां चरणजीत कौर जल्द ही अपने घर नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाली हैं। मनोरंजन की दुनिया में और क्या कुछ खास रहा है, चलिए बिना देरी किये देखते हैं शाम की टॉप 5 न्यूज।

राजकीय सम्मान के साथ पंकज उधास का हुआ अंतिम संस्कार

सिनेमा के दिग्गज गजल गायक पंकज उधास परिवार, दोस्तों और अपने करोड़ों चाहने वालों को उदास करके हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए। 27 फरवरी 2024 को पंकज उधास का अंतिम संस्कार था। पंकज उधास का आखिरी दर्शन करने बॉलीवुड के कई सितारे उनके घर पहुंचे। पद्म श्री विजेता होने के चलते मंगलवार को पंकज उधास का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

प्रेग्नेंट हैं सिंगर सिद्धू मूसे वाला की मां चरणजीत कौर

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसे वाला की 29 मई 2022 की हत्या कर दी गयी थी। सिंगर के निधन की खबर ने परिवार के साथ-साथ उनके चाहने वालों का भी दिल तोड़कर रख दिया था। अब एक लंबे समय के बाद सिद्धू मूसे वाला के घर में एक बार फिर से खुशियों ने दस्तक दी है। पंजाब के फेमस दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसे वाला की मां चरण कौर जल्द ही मां बनने वाली हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

150 करोड़ की तरफ बढ़ी तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का बिजनेस हिचकोले खा रहा है। फिल्म भारत में पिछड़ती जा रही है, लेकिन वर्ल्डवाइड 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का कलेक्शन आगे बढ़ रहा है। अब फिल्म ने 150 करोड़ क्लब की ओर निशाना साधा है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

बड़े मिया छोटे मिया के दूसरे गाने का टीजर आउट

टाइगर जिंदा है जैसी धमाकेदार फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर अली अब्बास आने वाले समय में फिल्म बड़े मियां छोटे मियां लेकर आने वाले हैं। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी पहली बार इस मूवी में एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इस समय अपने गानों को लेकर बड़े मियां छोटे मियां चर्चा का विषय बनी हुई है। टाइटल ट्रैक के बाद अब इस फिल्म का लेटेस्ट सॉन्ग मस्त मलंग झूम का टीजर रिलीज कर दिया गया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

सलमान खान ने अंकिता को दी बच्चा पैदा करने की सलाह

बिग बॉस सीजन 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपनी लड़ाई की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी। अब हाल ही में अंकिता लोखंडे ने बताया कि जैसे ही वह बिग बॉस 17 से बाहर निकलीं तो सलमान खान ने उन्हें बच्चा पैदा करने की सलाह दे डाली। उन्होंने ये भी बताया कि सलमान खान ने उन्हें ऐसा करने को क्यों कहा। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...