Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top News: अब टीवी पर आएगी 12th Fail, प्रेग्नेंट हैं अनन्या पांडे की बहन, मनोरंजन की 5 बड़ी खबरें

Entertainment Top News 28th February मनोरंजन की दुनिया में सुबह से कोई न कोई हलचल मची रहती है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन को अटेंड करने के लिए कई सितारे गुजरात के जामनगर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा विक्रांत मैसी की फिल्म ओटीटी और थिएटर के बाद अब टीवी पर प्रसारित होने वाली है। यहां पर पढ़ें एंटरटेनमेंट की टॉप 5 न्यूज-

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Wed, 28 Feb 2024 06:42 PM (IST)
Hero Image
28 फरवरी की मनोरंजन की पांच बड़ी खबरें/ फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्रांत मैसी की बीते साल रिलीज हुई फिल्म 12th Fail ने हर किसी की वाहवाही लूटी। सितारों के अभिनय से फिल्म की कहानी तक फिल्म से जुड़ी हर चीज को पसंद किया गया। ओटीटी पर आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा की इस रियल कहानी को देखकर हर किसी का दिल खुश हो गया।

अब थिएटर और ओटीटी के बाद जल्द ही विक्रांत मैसी की फिल्म का टेलीविजन प्रीमियर होने वाला है। इसके अलावा जल्द ही चंकी पांडे नाना और अनन्या पांडे मौसी बनने वाली हैं। मनोरंजन की दुनिया में सुबह से और क्या कुछ खास रहा है, यहां पर पढ़ें टॉप 5 न्यूज-

12th Fail का होगा टेलीविजन प्रीमियर

12th फेल हिंदी सिनेमा की शानदार मूवीज में से एक बन गई है। जिस तरह से इस फिल्म को लेकर फिल्म क्रिटिक्स, सेलेब्स और फैंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। बीते साल के अंत में इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया। थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म के बाद अब विक्रांत मैसी की 12th फेल छोटे पर्दे पर प्रसारित होने जा रही है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

मौसी बनने वाली हैं अनन्या पांडे

एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन बहन अलाना पांडे ने बीते साल मार्च में अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे से शादी की थी।इस कपल ने पूरे हिंदू रीति-रिवाजों से एक दूसरे को अपना जीवन साथी बनाया था। वहीं अब इस कपल ने फैंस के साथ बड़ी न्यूज शेयर की है, जिसमें इन्होंने बताया है कि ये जल्द पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। अलाना पांडे ने खुद ये गुड न्यूज फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचे सितारे

गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग की शाम बहुत सुहानी होने वाली है। मेहमानों की खास मेहमान नवाजी के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए हैं। अंबानी परिवार हर एक फंक्शन को खास बनाने के लिए कोई कमी छोड़ता नहीं नजर आ रहा है। इस शाही फंक्शन का हिस्सा कई नामी हस्तियां बनेंगी, जो जामनगर पहुंच चुकी हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

पंकज उधास की इस दिन होगी प्रेयर मीट

गजल गायकी से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले सिंगर पंकज उधास दो दिन पहले इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। उनके निधन से मनोरंजन जगत को करारा झटका लगा है। 27 फरवरी को 72 वर्षीय गायक का मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें एक आखिरी अलविदा कहने के लिए कुछ दिन मुंबई में उनके आवास पर प्रेयर मीट यानी प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

राज कुंद्रा की वजह से बेटे ने सुने थे ताने

साल 2021 शिल्पा शेट्टी के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। उनके पति राज कुंद्रा को एडल्ट फिल्म बनाने और उसे कथित रूप से अपने ऐप पर अपलोड करने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था। शिल्पा शेट्टी के पति ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर तो कई बार बात की, लेकिन पहली बार उन्होंने बताया कि उनके बेटे वियान कुंद्रा का हाल उस समय कैसा हुआ था। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...