Move to Jagran APP

Entertainment Top News 3rd August: अनुराग कश्यप की बेटी की हुई सगाई, गदर 2 की एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई

Entertainment Top News 3rd August मनोरंजन जगत में सुबह से ही हलचल मची रहती है। बॉलीवुड सितारों से जुड़ी कोई न कोई बड़ी अपडेट सामने आती है। अब हाल ही में अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड से मुंबई में सगाई की। इसके अलावा सनी देओल की गदर 2 एडवांस बुकिंग में धमाकेदार बिजनेस कर रही है। यहां पर पढ़ें टॉप 5 न्यूज।

By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Thu, 03 Aug 2023 10:43 PM (IST)
Hero Image
Entertainment Top News 3rd August Anurag Kashyap Daughter Aaliyah Engaged With Boyfriend to Gadar 2 Advance Booking Collection/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 3rd August: एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में सुबह से ही हलचल मची रहती है। अनुराग कश्यप की लाडली बेटी आलिया ने गुरुवार को मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शेन से सगाई की। उनकी सगाई में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे।

इसके अलावा सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर 2' एडवांस बुकिंग में ही शानदार कमाई कर रही है। दो दिन में अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने करोड़ों में कमाई की। यहां पर पढ़ें टॉप ट्रेंडिंग 5 न्यूज।

अनुराग कश्यप की बेटी ने की सगाई

गैंग्स ऑफ वासेपुर के डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। कुछ महीने पहले आलिया कश्यप ने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से विदेश में सगाई की थी। वहीं अब ये कपल हिंदू रीति-रिवाजों के साथ आज यानी 3 अगस्त को मुंबई सगाई कर रहा है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


'गदर 2' की जबरदस्त है एडवांस बुकिंग

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी चल रही है। जयपुर के राज मंदिर थिएटर में तो फिल्म की हफ्ते भर के लिए बुकिंग फुल हो चुकी है। सनी देओल की 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग 1 अगस्त को शुरू हुई थी। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


गोविंदा का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

पिछले कुछ दिनों से हरियाणा काफी गर्म माहौल देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर दंगे देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में अब एक्टर गोविंदा ने भी इसपर कुछ ऐसा कहा, जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो गए। जिसके बाद गोविंदा ने बताया कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

मलयालम एक्टर कैलाश नाथ का निधन

गुरुवार शाम को मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर कैलाश नाथ का निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर का निधन कोच्चि में हुआ है। महज 65 साल की उम्र में वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


रॉकी और रानी का नया गाना हुआ रिलीज

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के थिएटर में रिलीज होने के छह दिन बाद मेकर्स ने फिल्म का वेडिंग गाना आउट किया है। अब मेकर्स ने फिल्म का तीसरा गाना 'कुड़मयी' रिलीज कर दिया है। यह एक वेडिंग सॉन्ग है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...