Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top News 4 April: 'एक्सट्रैक्शन 2' का हिंदी टीजर रिलीज, मंडे टेस्ट में जानें 'भोला' पास या फेल

Entertainment Top News 4th April अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म भोला अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के कारण चर्चा बटोर रही है। वहीं दूसरी तरफ पॉपुलर हॉलीवुड फिल्म एक्सट्रैक्शन 2 का ट्रेलर भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali ChandraUpdated: Tue, 04 Apr 2023 11:48 AM (IST)
Hero Image
Entertainment Top News 4th April, Twitter Post

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 4 April: मंगलवार को सोशल मीडिया पर हॉलीवुड फिल्म एक्सट्रैक्शन 2 का ट्रेलर चर्चा में बना हुआ है। फिल्म की अगली कड़ी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अजय देवगन की फिल्म भोला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। इसके साथ ही मंडे टेस्ट में फिल्म के पास और फेल होने का रिजल्ट भी चर्चा में बना हुआ है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

एक्सट्रैक्शन का हिंदी टीजर रिलीज

पॉपुलर हॉलीवुड फिल्म एक्सट्रैक्शन 2 (Extraction 2) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत में शूट किए गए पहले पार्ट को देखने के बाद फैंस के दिलों में इसके दूसरे पार्ट के लिए बहुत उत्सुकता है। ऐसे में मेकर्स ने सोमवार यानी 3 अप्रैल को फिल्म का शानदार टीजर रिलीज किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक्सट्रैक्शन 2 ट्रेंड करने लगा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

भोला का मंडे टेस्ट

अजय देवगन की फिल्म भोला सिनेमाघरों में ठीक-ठाक कलेक्शन करने की कोशिश कर रही है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। 30 अप्रैल को रिलीज हुई भोला ने पहले वीकेंड पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने की पूरी कोशिश की। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिली। वहीं, अब भोला के मंडे टेस्ट का रिजल्ट आ गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का हाल 

बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में मुकाबला कर रही हैं। मार्च में रिलीज हुई फिल्मों के लिए अप्रैल में कॉम्पिटिशन और भी बढ़ गया है। इनमें सबसे आगे साउथ की फिल्म दसरा बाजी मारते हुए दिख रही है। मार्च में होली के मौके पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज हुई। इसके बाद हॉलीवुड फिल्म जॉन विक चैप्टर 4 रिलीज हुई। मार्च के अंत तक, अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म भोला ने भी थिएटर्स में दस्तक दे दी। इसके साथ ही साउथ सुपरस्टार नानी की तेलुगु फिल्म दसरा भी रिलीज हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर...

इंडियन आइडल विनर ऋषि सिंह के हाथ लगा वर्ल्ड टूर प्रोजेक्ट

रियलिटी शो इंडियन आइडल को हाल ही में अपना 13वां विनर मिला। अयोध्या के ऋषि सिंह ने यह ट्रॉफी जीतकर न सिर्फ अपने जिले का, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। इस जीत के पीछे सिर्फ उनकी महीनों की मेहनत नहीं छिपी है, बल्कि बचपन से लेकर अब तक जुनून है, जिसे उन्होंने तमाम बाधाओं के बाद भी बनाए रखा। इसके साथ ही उन्होंने अपने आलोचकों का धन्यवाद किया, जिनकी वजह से उन्हें यह मुकाम मिला। यहां पढ़ें पूरी खबर...

परवीन बॉबी बर्थ एनिवर्सरी

70 और 80 के दशक में फिल्मी दुनिया में तहलका मचाने वाली डीवा परवीन बाबी की आज बर्थ एनिवर्सरी। परवीन बाबी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और स्टाइल से कहर ढहाया। सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ती परवीन बाबी ने जितनी शोहरत देखी अंत समय में उन्होंने उतना अकेलापन भी झेला। परवीन बाबी भले ही आज इस दुनिया में न हो, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें उतना ही चाहते हैं।