Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top News: फिर जामनगर में लगा सितारों का मेला, शैतान का ताबड़तोड़ बिजनेस, मनोरंजन की पांच बड़ी खबरें

Entertainment Top News 7th March 2024 मनोरंजन की दुनिया में कोई हलचल न हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। सितारे अब तक अपने घर तक पहुंचे भी नहीं थे कि अंबानी परिवार के एक इवेंट में शामिल होने के लिए कुछ सितारों को जामनगर वापस लौटना पड़ा। इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म ने रिलीज से पहले ही शानदार कमाई कर ली है। पढ़ें टॉप 5 न्यूज-

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Thu, 07 Mar 2024 12:40 PM (IST)
Hero Image
7 मार्च की मनोरंजन की पांच बड़ी खबरें / फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top News 7th March 2024: अनंत अंबानी- राधिका मर्चेंट का गुजरात के जामनगर में तीन दिनों तक प्री-वेडिंग फंक्शन हुआ था, जिसमें दीपिका पादुकोण से लेकर बड़े-बड़े सितारे जामनगर पहुंचे थे। हालांकि, तीन दिन के फंक्शन के बाद कुछ सितारे मुंबई के लिए रवाना हुए ही थे, लेकिन उन्हें एक बार फिर से जामनगर लौटना पड़ा, क्या थी इसकी वजह जानते हैं।

इसके अलावा शैतान ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर ली है। अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन स्टारर इस मूवी की रिलीज से पहले अब तक काफी टिकट बिक चुकी हैं। मनोरंजन की दुनिया में सुबह से और क्या कुछ खास रहा है, यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

जामनगर फिर लौटे बॉलीवुड सितारे

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन की चर्चा अभी तक बनी हुई है। तीन दिनों तक चले इस इवेंट ने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी। सभी को लगा कि अंबानी की ये पार्टी अब खत्म हो गई है, लेकिन ऐसा है नहीं, क्योंकि एक बार फिर स्टार्स गुजरात के जामनगर पहुंचे। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

ताबड़तोड़ चल रही है 'शैतान' की कमाई

अजय देवगन और आर माधवन स्टारर सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म 'शैतान' की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कल यानी कि 8 मार्च 2024 को ये मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अजय देवगन और आर माधवन स्टारर इस फिल्म ने चार दिनों के अंदर ही एडवांस बुकिंग में छप्परफाड़ कमाई कर ली हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

वंडर वुमन गल गडोट बनी चौथी बार मां

एक्ट्रेस गल गडोट हॉलीवुड की एक जानी-मानी सुपरस्टार हैं। उन्होंने डिज्नी वर्ल्ड की वंडर वुमन बनकर फैंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। अब हाल ही में गल गदोत ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने पति यारोन वर्सानो के साथ अपने चौथे बच्चे का स्वागत किया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

गर्लफ्रेंड के समर्थन में उतरे इमरान खान

फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर इमरान खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बता दें कि एक्टर का साल 2019 में अवंतिका मलिक से तलाक हो गया था। इसके बाद उनकी और लेखा की डेटिंग की खबरें आने लगीं। अब इमरान ने एक इंटरव्यू में अपने तलाक पर खुलकर बात की है और लेखा को 'घर तोड़ने वाली' कहने पर नाराजगी भी जाहिर की है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

डायरेक्टर की कुर्सी संभालेंगे अनुपम खेर

बॉलीवुड के मंझे हुए सितारों में से एक अनुपम खेर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता आज 7 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक गुड़ न्यूज दी है। अपने बर्थडे के खास दिन पर नेशनल अवॉर्ड विनर ने अपने निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...