Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment Top News 9th January: इजरायल-हमास वॉर में घायल हुए 'फौदा' एक्टर, डंकी की 19वें दिन बिगड़ी हालत

Entertainment Top News 9th January मनोरंजन की दुनिया में सुबह से कोई न कोई हलचल मची रहती है। इजरायल और हमास के बीच तीन महीने से लगातार युद्ध चल रहा है। अपने देश की सुरक्षा के लिए कई इजरायली एक्टर सैन्य बल में शामिल हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वॉर के दौरान फौदा एक्टर घायल हो गए। इसके अलावा डंकी का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल पढ़ें टॉप 5 न्यूज

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Tue, 09 Jan 2024 11:38 AM (IST)
Hero Image
9 जनवरी 2024 की मनोरंजन की पांच बड़ी खबरें / फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top News 9th January: पिछले तीन महीने से महीने से इजरायल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है। इस वॉर में कई नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं। इस मुसीबत की घड़ी में इजरायल के कई एक्टर्स भी सैन्य बल में शामिल होकर अपने देश के लिए जंग लड़ रहे हैं।

हाल ही में इजरायल-हमास जंग के दौरान 'फौदा' एक्टर की इदान अमेदी घायल हो गए। इसके अलावा 19वें दिन ही शाह रुख खान की फिल्म 'डंकी' अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ने लगी है।

सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है। मनोरंजन की दुनिया में 9 जनवरी को सुबह से और क्या कुछ खास हो रहा है, चलिए फटाफट डालते हैं एक नजर-

इजरायल-हमास वॉर में 'फौदा' के इस एक्टर को आई चोटें

पिछले तीन महीने से इजरायल और गाजा का युद्ध जारी है। इजरायल के कई अभिनेता भी सैन्य बल में शामिल हो गए हैं और अपने देश के लिए गाजा से लड़ रहे हैं। इनमें से एक इजरायली अभिनेता इदान अमेदी भी हैं। सिंगर-एक्टर इदान अमेदी नेटफ्लिक्स सीरीज 'फौदा' में काम कर चुके हैं। खबर के मुताबिक, गाजा में लड़ते हुए एक्टर बुरी तरह घायल हो गए। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

डंकी का बॉक्स ऑफिस पर हाल-बेहाल

शाह रुख खान की फिल्मों ने बीते साल खूब धमाका किया। साल 2023 का अंत होने के साथ ही शाह रुख खान फिल्म 'डंकी' के साथ फैंस के बीच आए। किंग खान का स्टारडम वर्ल्डवाइड तो काफी काम आया, लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म 'डंकी' का 'डंका' नहीं बज पाया। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत अब खराब हो रही है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर....

फरहान अख्तर को शबाना आजमी ने खास अंदाज में किया विश

एक्टिंग, सिंगिंग, डायरेक्शन और लिरिक्स में अपना परचम लहराने वाले फरहान अख्तर ने इंडस्ट्री में अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। फैंस उन्हें 'ऑलराउंडर' कहकर पुकारते हैं। आज इस मल्टी टैलेंटेड पर्सनालिटी का बर्थ डे है। इस मौके पर अपने 'बेटू' को दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने अनोखे अंदाज में विश किया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

अंकिता लोखंडे की सास ने बिग बॉस 17 में दिखाई उन्हें सच्चाई

बिग बॉस 17 में इस हफ्ते फैमिली वीक है, जहां विक्की जैन और अंकिता की मां घर में आई हैं। अंकिता और विक्की से मिलने के बाद वंदना बाकी घरवालों से भी पूरी गर्मजोशी से मिलीं। इसके बाद वो बेटी और दामाद को सबसे दूर एक कोने में ले गईं और उन्हें उनकी गेम का एक रियलिटी चेक दिया। वंदना ने कपल को बताया कि दोनों टीवी पर सही नहीं दिख रहे हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

900 करोड़ वर्ल्डवाइड कमा लेगी 'एनिमल' ?

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एक्शन से भरपूर फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज को एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन 'डंकी' और 'सालार' के बीच भी 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर अभी पकड़ मजबूत बनाई हुई है। सोमवार को 39वें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...