Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Farah Khan: सुपरस्टार्स को नचाने वाली फराह खान ने इस डांस वीडियो से मचाया था धमाल, खूब बटोरी थी सुर्खियां

Farah Khan फराह खान फिल्म इंडस्ट्री की टॉप मोस्ट कोरियोग्राफर मानी जाती हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से ग्लैमर वर्ल्ड में अलग पहचान बनाई है। मगर क्या आप जानते हैं कि सितारों को अपनी धुन पर नचाने वालीं फराह खान खुद कभी किसी फिल्म में डांस कर चुकी हैं।

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma LalwaniUpdated: Tue, 25 Apr 2023 11:54 AM (IST)
Hero Image
File Photo of Farah Khan. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बड़े से बड़े सितारों के लिए डांस स्टेप्स कोरियोग्राफ करने वालीं फराह खान को आज भला कौन नहीं जानता। 25 वर्ष से अधिक समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव फराह खान ने कई फिल्मों के लिए ऐसे डांस स्टेप कोरियोग्राफ किए, जो आगे चलकर आइकॉनिक हुक स्टेप बन गए। मगर क्या आप जानते हैं कि फिल्मी सितारों को अपने इशारे पर नचाने वाली फराह खान ने खुद कभी जावेद जाफरी के साथ धमाकेदार रोबोटिक डांस किया था।

फिल्म में भी डांस कर चुकी हैं फराह

फराह खान आज अपनी मेहनत के बल पर पसंदीदा कोरियोग्राफर ही नहीं, बल्कि सक्सेसफुल डायरेक्टर भी बन गई हैं। उनके साथ काम करना लगभग हर कलाकार का सपना होता है। फराह खान ने फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से बतौर कोरियोग्राफर करियर की शुरुआत की थी। लेकिन कम ही लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि कोरियोग्राफर बनने से पहले फराह खान खुद फिल्म में डांस कर चुकी हैं।

36 साल पहले फराह खान ने किया था ऐसा डांस

1987 में शर्मिला टैगोर की मूवी रिलीज हुई थी, जिसका नाम था 'सात साल बाद'। फिल्म के एक सीन में फराह खान ने जावेद जाफरी के साथ डांस परफॉर्मेंस दी थी, जिसके लिए उन्हें 3000 रुपये का पेमेंट किया गया था।

फराह तब खुद कोरियोग्राफर जरूर बनना चाहती थीं, लेकिन इस गाने के लिए उन्होंने खुद के लिए डांस स्टेप्स कोरियोग्राफ नहीं किए थे। इस पूरे गाने को जावेद जाफरी ने ही कोरियोग्राफ किया था। जिस गाने पर इन्होंने परफॉर्मेंस दी थी, उसका नाम 'लवर ब्वॉय' है।

गाने में दिखाया गया था 'याराना' का सीन

फराह और जावेद पर फिल्माए गए इस गाने में उनकी परफॉर्मेंस जितनी रियल है, क्राउड सीन उतना ही फेक। दरअसल, फिल्म में जो जनता की भीड़ दिखाई गई है, वह 'याराना' मूवी के 'सारा जमाना' गाने से ली गई थी।