Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Fardeen Khan और Natasha Madhwani की शादी में आई दरार ? 18 साल बाद क्या हो रहे हैं अलग

Fardeen Khan And Natasha Madhwani एक्टर Fardeen Khan और उनकी बीवी नताशा माधवानी (Natasha Madhwani) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि ये कपल काफी वक्त से अलग रह रहा है। फरदीन खान अपनी मां के साथ मुंबई में रहते हैं तो नताशा लंदन में रह रही हैं। इस कपल ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला लिया है।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Sun, 30 Jul 2023 12:10 PM (IST)
Hero Image
Fardeen Khan and Natasha Madhwani Photo Credit Instagram

 

नई दिल्ली, जेएनएन। Fardeen Khan And Natasha Madhwani: बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान (Fardeen Khan) ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में चॉकलेटी बॉय से लोगों के दिल में जबरदस्त जगह बनाई है। एक्टर ने इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम किया।

हालांकि उन्हें वह मुकाम हासिल नहीं हुआ, जिसके वह हकदार थे। अब इन दिनों एक्टर एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर खबर है कि वह अपनी वाइफ से अलग होने जा रहे हैं।

क्या अलग हो रहे हैं फरदीन और नताशा 

'ई-टाइम्स' की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ समय से एक्टर की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रही हैं। एक्टर Fardeen Khan और उनकी बीवी नताशा माधवानी (Natasha Madhwani) ने तय किया है कि वह इस शादी को तोड़ रहे हैं। ये कपल काफी वक्त से अलग रह रहा है। फरदीन खान अपनी मां के साथ मुंबई में रहते हैं तो नताशा लंदन में रह रही हैं।

सालों से अलग रह रहे हैं फरदीन और नताशा 

नताशा माधवानी और फरदीन खान ने साल 2005 में शादी की थी। दोनों की इस ग्रैंड वेडिंग में कई बॉलीवुड सितारों और बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। कपल के दो बच्चे हैं एक बेटी और एक बेटा। खबरों के मुताबिक, शादी के अब 18 साल बाद ये कपल अपनी शादी को हमेशा के लिए खत्म कर रहा है।

आखिर इस कपल के बीच में किस चीज को लेकर दूरियां पैदा हुई हैं ये अभी तक साफ नहीं है। मगर अब दोनों ने ये तय किया है कि वह अलग होंगे जाएंगे। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जब दोनों से इस बारे में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि फिलहाल वह कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।