Move to Jagran APP

Filmfare Awards 2024 Nominations में बजा Pathaan का डंका, रेस में शामिल 'एनिमल' और 'टाइगर 3'

Filmfare Awards 2024 Nominations List 28 जनवरी को फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित किया जा रहा है। इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड में शाह रुख खान की फिल्म पठान का बोलबाला रहा है। मूवी को सबसे ज्यादा कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। 12वीं फेल एनिमल और टाइगर 3 भी पठान के साथ नॉमिनेशन की रेस में आगे हैं। जानिए इस बारे में।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Tue, 16 Jan 2024 03:33 PM (IST)
Hero Image
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 के नॉमिनेशन में छाई पठान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 69th Filmfare Awards 2024 Nomination List: फिल्मफेयर अवॉर्ड भारत के प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में से एक है। जल्द ही 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन होने जा रहा है। समारोह से पहले नॉमिनेशन लिस्ट की अनाउंसमेंट कर दी गई है। इस बार सबसे नॉमिनेशन में 'पठान' (Pathaan) के जलवे हैं। 

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में पठान का जादू

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' साल 2023 की सुपरहिट फिल्म थी। दुनियाभर में जादू चलाने वाली इस फिल्म का अब फिल्मफेयर अवॉर्ड में भी दबदबा है। शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर फिल्म को एक-दो नहीं बल्कि 15 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। 

फिल्मफेयर में एनिमल की दहाड़

'पठान' के बाद जिस फिल्म ने फिल्मफेयर की नॉमिनेशन में सबसे ज्यादा बाजी मारी, वो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एक्शन फिल्म 'एनिमल' (Animal) है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित इस फिल्म को 13 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया। वहीं, विक्रांत मैसी स्टारर '12वीं फेल' (12th Fail) को 7 और 'टाइगर 3' को 2 कैटेगरी में नॉमिनेटेड है।

यह भी पढ़ें- 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटाकर Shah Rukh Khan ने लगाई हैट्रिक, किंग खान ने अकेले छापे इतने हजार करोड़

बेस्ट फिल्म 

  • 12वीं फेल
  • एनिमल
  • जवान
  • ओएमजी 2
  • पठान
  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)

  • 12वीं फेल
  • भीड़
  • फराज
  • जोरम
  • सैम बहादुर
  • थ्री ऑफ अस

बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (मेल)

  • रणबीर कपूर (एनिमल)
  • रणवीर सिंह (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • शाह रुख खान (जवान)
  • शाह रुख खान (डंकी)
  • सनी देओल (गदर 2)
  • विक्की कौशल (सैम बहादुर )

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)

  • जयदीप अहलावत (थ्री ऑफ अस)
  • मनोज बाजपेयी (जोरम)
  • पंकज त्रिपाठी (ओएमजी 2)
  • राजकुमार राव (भीड़)
  • विक्की कौशल (सैम बहादुर)
  • विक्रांत मैसी (12वीं फेल)

बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (फीमेल)

  • आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • भूमि पेडनेकर (थैंक यू फॉर कमिंग)
  • दीपिका पादुकोण (पठान)
  • कियारा आडवाणी (सत्यप्रेम की कथा)
  • रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
  • तापसी पन्नू (डंकी)

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)

  • दीप्ति नवल (गोल्डफिश)
  • फातिमा सना शेख (धक धक)
  • रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
  • सैयामी खेर (घूमर)
  • शहाना गोस्वामी (ज्विगाटो)
  • शेफाली शाह (थ्री ऑफ अस)

बेस्ट डायरेक्टर

  • एटली (जवान)
  • करण जौहर (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)
  • सिद्धार्थ आनंद (पठान)
  • विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स गुजरात के गांधीनगर में आयोजित होगा। 

यह भी पढ़ें- Filmfare OTT Awards 2023: इन 9 सीरीज ने जमाई धाक, अब तक नहीं देखीं तो इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर करें बिंज वॉच