Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Prakash Raj पर 1 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, फिल्ममेकर विनोद कुमार का दावा- आज तक नहीं किया कॉल

प्रकाश राज (Prakash Raj) फिल्म फ्रेटरनिटी के सेलिब्रेटेड सेलिब्रिटी माने जाते हैं। उन्होंने रीजनल लैंग्वेज और हिंदी सिनेमा में भी अपनी अदाकारी का दमखम दिखाया है। फिल्मों के अलावा प्रकाश राज पॉलिटिक्स में भी खुद को साबित कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिस पर एक फिल्ममेकर ने उनके खिलाफ चौंकाने वाला खुलासा किया है।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Sun, 06 Oct 2024 01:36 PM (IST)
Hero Image
तमिलनाडू के डिप्टी चीफ मिनिस्टर उदयनिधि स्टालिन के साथ प्रकाश राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रकाश राज (Prakash Raj) तमिल फिल्मों के जाने माने एक्टर हैं, जिनकी एक्टिंग की वर्सटैलिटी हिंदी फिल्मों में भी देखने को मिली है। शानदार सिनेमाई करियर के अलावा प्रकाश राज ने राजनीति के क्षेत्र में भी खुद को साबित किया है। 

प्रकाश राज ने 2019 में बेंगलुरु सेंट्रल से लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। प्रकाश राज ने हाल ही में कुछ राजनीतिक व्यक्तियों के साथ एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर पर कई लोगों के कमेंट आए, लेकिन फिल्ममेकर विनोद कुमार के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा।

प्रकाश राज ने शेयर की ये फोटो

प्रकाश राज ने तमिलनाडू के डिप्टी चीफ मिनिस्टर उदयनिधि स्टालिन के साथ तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में उदयनिधी स्टालिन के पिता और तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी बैठे हैं। इस फोटो को जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, विनोद कुमार ने खट से प्रकाश राज पर एक पुरानी बात को लेकर कटाक्ष कर दिया।

प्रकाश राज पर लगा धखाधड़ी का आरोप

विनोद कुमार ने प्रकाश राज पर एक करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा, 'जो तीन शख्स आपके साथ बैठे हैं, उन्होंने इलेक्शन जीता है, लेकिन आपने जो भी इन्वेस्ट किया, आप उसे हार गए; यही तो फर्क है। आप बिना किसी को बताए मेरे सेट से गायब हो गए, जिस कारण हमें 1 करोड़ का नुकसान हुआ। आखिर कारण क्या था? #Justasking!!! आपने कहा था कि आप मुझे कॉल करेंगे, लेकिन आपने कॉल नहीं किया!!'

विनोद कुमार का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। वहीं, प्रकाश राज ने अभी तक उनके ट्वीट पर रिएक्ट नहीं किया है। 

प्रकाश राज की फिल्में

प्रकाश राज की टॉप फिल्मों की बात करें, तो उन्होंने 'वॉन्टेड', 'सिंघम', 'इरुवर', 'हीरोपंति' जैसी कई मूवीज में काम किया है।

यह भी पढ़ें: 'पंचामृत में मर्दों को नपुंसक बनाने वाली दवाई मिलाई जाती है', मंदिर पर विवादित बयान के बाद डायरेक्टर गिरफ्तार