Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चुनावी रंग में रंगा बॉलीवुड, 2019 में इन फिल्मों ने बढ़ाया तापमान, इस साल छाई रहीं ये मूवीज

चुनावी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। देश में चुनाव की लहर दौड़ रही है। ऐसे में बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है। पिछले कुछ चुनावी साल में ही बॉलीवुड से कुछ ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं जिसमें राजनीति का रंग दिखाया गया हो। इस साल की शुरुआत में भी कुछ ऐसी मूवीज ने दस्तक दी और कुछ का रिलीज होना बाकी है।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Mon, 01 Apr 2024 03:05 PM (IST)
Hero Image
राजनीति पर बनी फिल्में. फोटो क्रेडिट- जागरण

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव 2024 की तैयारी शुरू हो चुकी है। बात जब चुनाव की आती है, तो इस कॉन्सेप्ट पर बनी फिल्मों का जिक्र जरूर होता है। फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्में बनी हैं, जिसमें राजनीति की पूरी झलक या किसी एक किस्से या फिर किसी एक राजनेता को दिखाया गया हो। बी टाउन के गलियारों में मूवी मेकर्स के द्वारा 2019 और इस साल अभी तक तमाम ऐसी फिल्में रिलीज की गईं, जिसमें चुनाव का रंग दिखा हो।

राजनीति पर बनी हैं कई फिल्में

लोकसभा चुनाव को अब करीब महीनेभर का समय बचा है। वहीं, चुनाव से पहले माहौल बनाने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। चुनावी फैसले की झलक दिखातीं अब तक कई फिल्में रिलीज हुईं और कुछ का रिलीज होना बाकी है। चाहे 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' हो या 'आर्टिकल 370', 2019 के बाद 2024 की इन फिल्मों के जरिये मेनस्ट्रीम सिनेमा में पॉलिटिक्स की वो झलक दिखाई गई, जिससे अधिकतर लोग अंजान थे।

बायोपिक के अलावा सोशियो पॉलिटिकल थीम पर भी फिल्में बनी हैं। चुनावी सीजन के माहौल में हम बात करेंगे उन फिल्मों की, जिसमें राजनीति के अंदर की झलक लोगों को दिखाई गई हो और जो चुनावी साल में ही रिलीज हुई हैं।

2019 में आई थी ये फिल्में

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में अनुपम खेर (Anupam Kher) ने प्रधानमंत्री रह मनमोहन सिंह का रोल प्ले किया था। यह मूवी मनमोहन सिंह के कार्यकाल और उनके पहले के कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों के विपरित कांग्रेस पार्टी के हस्तक्षेप को दिखाती है।

इस मूवी में अक्षय खन्ना ने संजय बारू का रोल किया था। सोनिया गांधी के रोल में सुजेन बर्नर्ट, राहुल गांधी के रूप में अर्जुन माथुर, प्रियंका गांधी के रोल में अहाना कुमरा थीं। फिल्म चुनाव से चार महीने पहले रिलीज हुई थी। इस मूवी को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने काफी विरोध भी किया था। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 22 करोड़ तक सीमित रहा।

पीएम नरेंद्र मोदी

विवेक ओबरॉय ने इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का रोल किया था। इस मूवी को रिलीज होने से पहले काफी विरोध का सामना करना पड़ा। ऑरिजनल रिलीज से एक दिन पहले फिल्म की इसलिए सिनेमाघरों में लगाने से रोका गया क्योंकि इसे आचार संहिता का उल्लंघन के तौर पर देखा गया।

फिल्म को फआइनी 24 मई को रिलीज किया गया। जबकि, 23 मई को चुनाव के रिजल्ट घोषित हुए थे। 'पीएम नरेंद्र मोदी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीद से भी कम, सिर्फ 11 करोड़ तक था।

ठाकरे

2019 में एक मूवी और रिलीज हुई थी, जिसका नाम 'ठाकरे' था। इसमें लीड रोल में नवाजुद्दीन सिद्दिकी थे। ये मूवी शिव सेना लीडर बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक थी, जिसकी कहानी संजय राउत ने लिखी थी। बाकी मूवीज की तरह इसे भी टिकट विंडो पर ज्यादा भाव नहीं मिला और ये 18 करोड़ पर आकर रुक गई।

2024 में रिलीज हुई ये फिल्में

इस साल होने वाले चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। 19 अप्रैल से पहले चरण का चुनाव होगा। इस साल की शुरुआत में चुनावी माहौल को दिखाती फिल्म 'मैं अटल हूं' रिलीज हुई थी।

रवि जाधव के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की भूमिका निभाई थी। तमाम प्रचार प्रसार के बाद भी फिल्म सिर्फ 8.65 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन कर पाई।

आर्टिकल 370

यामी गौतम (Yami Gautam) स्टारर 'आर्टिकल 370' इस साल 23 फरवरी को रिलीज हुई थी। ये मूवी धारा 370 हटाए जाने के पीएम नरेंद्र मोदी के फैसले और इस फैसले से प्रभावित होने वाली चीजों को दिखाती है। टिकट विंडो पर इस फिल्म ने डीसेंट कलेक्शन किया। 'आर्टिकल 370' का लाइफटाइम कलेक्शन 81.02 करोड़ है।

स्वातंत्र्या वीर सावरकर

'स्वातंत्र्या वीर सावरकर' रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है, जो कि 22 मार्च को रिलीज हुई है। जैसा की नाम है, वैसी ही फिल्म की कहानी भी। रणदीप ने मूवी में वीर सावरकर की भूमिका निभाई है। रणदीप ने पॉडकास्ट में बताया था कि इस फिल्म को बनाने के लिए न सिर्फ उन्होंने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया, बल्कि अपनी प्रॉपर्टी तक दांव पर लगा दी थी। फिल्म का अब तक का कलेक्शन 13.95 करोड़ ही है।

रिलीज होने वाली हैं ये फिल्में

चुनावी माहौल में कुछ और फिल्में भी बाकी हैं, जो राजनीति के उसी कलेवर को अलग ढंग से दिखाती हुई रिलीज होंगी। इनमें 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' (JNU) शामिल है। छात्र राजनीति पर आधारित ये फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

द साबरमती रिपोर्ट

'द साबरमती रिपोर्ट' विक्रांत मेसी की अपकमिंग फिल्म है। इसकी कहानी की कहानी गोधरा इंसीडेंट पर आधारित है। विक्रांत इंवेंस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रोल में है, जो इस हादसे की तहकीकात के लिए तह तक जाते हैं। मूवी 3 मई को रिलीज होगी।

इमरजेंसी

कंगना रनोट (Kangana Ranaut) के करियर की मोस्ट एंटीसिपेडेट मूवी 'इमरजेंसी' भी इसी साल रिलीज होगी। ये मूवी एक्ट्रेस के लिए कई मायनों में खास हो सकती है। 'इमरजेंसी' को कंगना ने ही डायरेक्ट और को-प्रोड्यूस किया है। इसमें वह प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में होंगी। फिल्म 14 जून को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: 1971 के इंडो-पाक युद्ध ने खत्म की थी Parveen Babi की मोहब्बत, 'मजबूर' एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन के साथ दी थी पहली हिट