Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

डांस सीखने के लिए Aliens ने हीरोइन को किया किडनैप, 59 साल पहले आई थी भारत की पहली एलियन फिल्म

आज भारतीय सिनेमा का दुनियाभर में दबदबा है। एक्शन और रोमांस से ही नहीं भारतीय फिल्में साई-फाई थ्रिलर के मामले में भी हॉलीवुड को टक्कर दे रही हैं। आपने भारतीय सिनेमा में कई एलियन और स्पेस ट्रेवल से जुड़ी फिल्में देखी होंगी लेकिन क्या आपको पता है कि भारत की पहली एलियन और स्पेस ट्रेवल वाली मूवी कौन सी थी। आइए आपको बताते हैं।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Fri, 23 Aug 2024 11:12 AM (IST)
Hero Image
एलियन पर बनी भारत की पहली फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टिक टिक टिक, रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट, पीके और कोई मिल गया और मिशन मंगल, ये साई-फाई फिल्मों की कहानी दर्शकों को स्पेस की दुनिया में ले जाती हैं।

आज भले ही वक्त के साथ भारतीय सिनेमा हॉलीवुड को टक्कर दे रहा है, लेकिन इसकी शुरुआत करीब 6 दशक पहले ही हो गई थी। साल 1963 में भारत की पहली एलियन थीम बेस्ड मूवी पर्दे पर उतरी थी, जिसे खूब प्यार मिला था।

59 साल पहले रिलीज हुई कलाई अरसी (Kalai Arasi) भारत की पहली फिल्म थी, जिसमें स्पेस और एलियन से जुड़ी कहानी दिखाई गई थी। यह तमिल मूवी थी।

पिछले साल चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद आज यानी 23 अगस्त 2024 को पूरा देश पहली बार नेशनल स्पेस डे (National Space Day) सेलिब्रेट कर रहा है। इस खास मौके पर हम आपको भारत की पहली स्पेस से जुड़ी फिल्म कलाई अरसी के बारे में बता रहे हैं।

भारत की पहली स्पेस बेस्ड मूवी

जब इंसान चांद पर चढ़ने की बस सोच ही रहा था, तब कलाकार पहले ही स्पेस की दुनिया के राजा बन गए थे। चांद पर चढ़ाई करने से पहले ही भारत में एक ऐसी फिल्म बन गई थी, जिसमें स्पेस ट्रेवल और एलियन अटैक की कहानी से दर्शकों को रूबरू किया गया था। यह फिल्म थी कलाई अरसी जिसका निर्देशन ए. कासिलिंगम ने किया था।

यह भी पढ़ें- Koi Mil Gaya: राकेश रोशन को नातिन से मिला था एलियन फिल्म बनाने का आइडिया, इस शख्स के कहने पर बदला क्लाइमैक्स

Kalai Arasi

शानदार था कलाई अरसी का सेटअप

फिल्म कलाई अरसी की कहानी टी. ई. ज्ञानमूर्ति ने लिखी और उन्होंने ही इसका निर्माण भी किया था। फिल्म में एमजी रामचंद्रन और भानुमती ने डबल रोल किया था। उस दौर में जहां न कोई वीएफएक्स हुआ करता था और ना ही एडिटिंग और ग्राफिक्स का लेवल इतना हाई था। मगर फिर भी निर्माता-निर्देशक ने बड़ी उम्दा तरीके से पूरा सेटअप तैयार किया था। स्पेस, कलाकारों के कॉस्ट्यूम और सेट का डिजाइन काबिल-ए-तारीफ थी।

क्या थी कलाई अरसी की कहानी?

फिल्म में अंतरिक्ष यान, एलियन और उनसे जंग की कहानी थी। फिल्म में दिखाया गया कि कुछ एलियंस धरती पर आते हैं और खूबसूरत नर्तकी थिन्ना वाणी (भानुमती) को किडनैप करके स्पेस में ले जाते हैं और उनसे एलियंस को डांस सिखाने के लिए कहते हैं।

एलियंस नहीं चाहता कि उसके स्पेस के लोग कला में पीछे रहे। यह पहली फिल्म थी, जिसमें एलियंस दिखाए गए। फिल्म की कहानी खूब पसंद की गई थी। इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि, फिर भी यह क्लासिक कल्ट फिल्मों में शुमार है।

यह भी पढ़ें- PK की शूटिंग के दौरान दिन में 100 पान खा जाया करते थे Aamir Khan, सेट पर एक्टर के लिए किया गया था ये खास इंतजाम