Move to Jagran APP

Guru Nanak Jayanti 2022: अक्षय कुमार, सनी देओल समेत इन सितारों ने दीं गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं

Guru Nanak Jayanti 2022 सोशल मीडिया लोग एक दूसरे को गुरुपर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने-अपने अंदाज में फैंस को गुरु नानक जयंती की बधाइयां दी। इसमे शिल्पा शेट्टी अक्षय कुमार और काजोल समेत कई सितारे शामिल है।

By Aditi YadavEdited By: Updated: Tue, 08 Nov 2022 02:07 PM (IST)
Hero Image
Guru Nanak Jayanti, Akshay Kumar, sunny Deol

 नई दिल्ली, जेएनएन। Guru Nanak Jayanti 2022: मंगलवार यानी 8 नवंबर को देशभर में गुरु नानक जयंती की धूम देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर हर कोई एक दूसरे को गुरुपर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने-अपने अंदाज में फैंस को गुरु नानक जयंती की बधाइयां दी। किसी ने गुरु नानक की तस्वीरें शेयर की, तो किसी ने लोगों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है।

अक्षय कुमार

एक्टर अक्षय कुमार गुरु नानक जयंती के मौके पर अपने पुराने दिनों का याद किया और सोशल मीडिया पर लिखा- आज के दिन हमारे घर के पास वाले सीस गंज साहिब गुरूद्वारे में अलग ही रौनक होती थी। सुबह उठके कीर्तन के लिए जाना, गुरु नानक जी के गुण गाना और लंगर का खाना... गुरु नानक देव जी आप पर और आपके परिवार पर हमेशा कृपा बनाये रखे। गुरपुरब दी आप सब नु लख लख बधाई!

— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 8, 2022

अभिषेक बच्चन

एक्टर ने गुरु नानक एक पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा- सभी को गुरु नानक जयंती की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

— Abhishek 𝐁𝐚𝐜𝐡𝐜𝐡𝐚𝐧 (@juniorbachchan) November 8, 2022

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह सूर्य नमस्कार करती नजर आ रही है। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- जिसे स्वयं पर विश्वास नहीं है, वह कभी भी ईश्वर में विश्वास नहीं कर सकता है।" गुरु नानक देव जी। आगे एक्ट्रेस ने लिखा- यह शिक्षा कई सालों से मेरे साथ रही है, और मुझे इसमें बहुत विश्वास है। अपने आप पर विश्वास करना और यह विश्वास रखना कि आप कुछ भी कर सकते हैं, एक स्वस्थ जीवन जीने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। इस बात को ध्यान में रखते हुए - गुरुपर्व के विशेष अवसर पर, मैंने अपनी चोट के तीन महीने बाद पहली बार फिर से सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। हफ्तों तक व्हीलचेयर से बंधे रहने के बाद इस मुकाम को हासिल करने में सक्षम होना एक अवर्णनीय एहसास है 🙏 ♥️

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

काजोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने इंस्टाग्राम पर बेटे युग संग अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमे दोनों गुरुद्वारे में नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा #GuruNanakJayanti

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

सनी देओल

एक्टर सनी देओल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्टर शेयर कर फैंस को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें- Guru Nanak Jayanti 2022: गुरु नानक जयंती पर मत्था टेकने ब्वॉयफ्रेंड जैकी के साथ गुरुद्वारे पहुंची रकुल प्रीत