Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vijay Diwas 2022: 'बॉर्डर' से लेकर 'राजी' तक, भारत-पाकिस्तान के युद्ध से निकलीं इन फिल्मों की कहानियां

Vijay Diwas 2022 भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित बॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं। 16 दिसंबर को विजय दिवस के मौके पर एक नजर डालते हैं ऐसी ही उन फिल्मों पर जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत को दिखाया गया है।

By Karishma LalwaniEdited By: Updated: Fri, 16 Dec 2022 02:10 PM (IST)
Hero Image
Films based on 1971 India Pakistan War

नई दिल्ली, जएनएन। Vijay Diwas 2022: 1971, वह दिन जब भारत को पाकिस्तान से युद्ध में जीत मिली थी, जिसका परिणाम बांग्लादेश निकला। हर साल 16 दिसंबर को भारत की पाकिस्तान पर जीत को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। बॉलीवुड में कई फिल्में हैं, जो भारतीय सेना की जांबाजी पर बन चुकी हैं। इनमें 'बॉर्डर' , 'राजी' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। आज विजय दिवस है। ऐसे में एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर, जिसने भारत के सेना की वीरता और जांबाजी को बखूबी दिखाया गया है।

पिप्पा

भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्मों की लिस्ट में ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' का नाम भी है। यह फिल्म दिखाती है कि 1971 युद्ध के बाद बांग्लादेश का निर्माण हुआ था। राजा मेनन ने फिल्म को डायरेक्ट किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)

बॉर्डर

देशभक्ति से प्रेरित फिल्मों की बात हो और इसमें 'बॉर्डर' का नाम न आए,तू कहानी अधूरी है। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज भी भारत पाकिस्तान के मुद्दों को दिखाती सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी सहित कई दिग्गज अभिनेता मुख्य रोल में थे।

भुज द प्राइड ऑफ इंडिया

यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी। अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, राणा दग्गुबाती, सोनाक्षी सिन्हा, परिणीति चोपड़ा और एमी विर्क लीड रोल में थे। फिल्म की कहानी गुजरात के माधोपुर की 300 महिलाओं और आईएएफ स्कॉड रन लीडर विजय कार्निक पर आधारित है। कार्निक भारत-पाकिस्तान के युद्ध के दौरान 300 महिलाओं की मदद से अपने मिशन को पूरा करने और इतिहास रचने का प्रयास करता है। 1971 के युद्ध में विजय कार्निक की मुख्य भूमिका रही है। कार्निक ने अपनी टीम और अपने जिले की महिलाओं की मदद से इकलौती आईएएफ एयर स्ट्रिप बनाई थी। 

हिंदुस्तान की कसम

चेतन आनंद द्वारा डायरेक्ट की गई यह मूवी ऑपरेशन कैक्टस लिली पर आधारित है। यह ऑपरेशन 1971 के युद्ध के दौरान हुआ था। यह फिल्म राजकुमार, बलराज सैनी सहित कई दिग्गज कलाकारों के अभिनय से सजी है। फिल्म की कहानी इस पर आधारित है कि जन्म के समय जुड़वा बच्चे बिछड़ जाते हैं। एक भारत में हिंदू तो दूसरा पाकिस्तान में मुसलमान बनता है। संयोगवश दोनों, भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपने-अपने देश के लिए लड़ रहे होते हैं।

राजी

'राजी' कश्मीरी लड़की सहमत (आलिया भट्ट) और सैयद इकबाल (विक्की कौशल) की लव स्टोरी को दिखाती फिल्म है।

लेकिन इस प्रेम कहानी से ज्यादा फिल्म में दिखाया गया है कि सहमत कि पिता रॉ एजेंट हैं और वह अपनी बेटी की शादी पाकिस्तानी सोल्जर से कराते हैं। उनका मकसद होता है कि सहमत, सैयद से शादी करे और भारत-पाकिस्तान के युद्ध से आधारित वहां की सारी खुफिया जानकारी सामने ले आए। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया था।

यह भी पढ़ें: Devoleena Bhattacharjee: देवोलीना ने शेयर किया शादी के दिन का यह वीडियो, लोग बोले- एक और लव जिहाद

यह भी पढ़ें: Year Ender 2022: शांतनु महेश्वरी से लेकर पारथ समथान तक, इस साल टीवी के इन कलाकारों ने शुरू किया ओटीटी करियर