Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अजमेर में 100 लड़कियों के यौन शोषण से दहल गया था देश, रियल लाइफ क्राइम पर बनी फिल्में देख कांप जाएगी रूह

असल जिंदगी में हुए क्राइम पर लंबे समय से फिल्में बनती आ रही हैं। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हैवानियत और अजमेर में 100 लड़कियों के साथ यौन शोषण की घटना में दोषियों को हुई उम्रकैद की सजा ने इस मसले को एक बार फिर से सु्र्खियों में ला दिया है। आइए जानते हैं कि इस विषय पर (Crime Based Movies) अब तक कौन-कौन सी मूवीज बनी हैं।

By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Wed, 21 Aug 2024 06:32 PM (IST)
Hero Image
क्राइम की कहानी बयां करती ये मूवीज (Photo Credit-Jagran)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ का नारा हमारे देश में जोर-शोर से दिया जाता है, लेकिन जब उन्हीं बेटियों के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी जाती हैं, तो सवाल उठने लाजिमी हैं। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी से हमारा देश एक बार फिर शर्मसार हुआ है।

वहीं, 1992 में अजमेर हुए यौन शोषण कांड की यादें भी ताजा हो गई हैं, जिसके 6 दोषियों को 32 साल बाद आजीवन उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

दुष्कर्म, मर्डर और सेक्स स्कैंडल जैसे अपराध समय-समय पर होते रहे हैं, जिन्हें सुनकर ही रूप कांप जाए। इनमें से कई घटनाओं को फिल्मों की कहानी भी बनाया गया है। आइए जानते हैं कि वो मूवीज कौन-कौन सी हैं। 

अजमेर 92 (Ajmer 92)

1992 में राजस्थान के अजमेर में 100 से ज्यादा लड़कियों के साथ यौन शोषण, गैंगरेप और ब्लैकमेल के कांड ने समूचे देश को हिला कर रख दिया था। 32 साल बाद इस केस में दोषियों को उम्रकैद की सजा हुई है। इस मामले पर साल 2023 में एक फिल्म बनी, जिसका नाम अजमेर 92 ही था। इस मूवी में अजमेर के उस खौफनाक मंजर को दर्शाया गया था।  

ये भी पढ़ें- Mirzapur ही नहीं, Prime Video पर मौजूद हैं ये धमाकेदार क्राइम थ्रिलर, इस वीकेंड वॉच लिस्ट में रखें शामिल 

रहस्य (Rahasya)

साल 2015 में निर्देशक मनीष गुप्ता की फिल्म रहस्य को रिलीज किया गया था। ये फिल्म नोएडा के फेमस आरुषि हत्याकांड के इर्द-गिर्द घूमती है। केके मेनन, टिस्का चोपड़ा और आशीष विद्यार्थी जैसे कई कलाकार इस फिल्म में अहम भूमिकाओं में रहे थे। 

नो वन किल्ड जेसिका (No One Killed Jessica) 

रानी मुखर्जी और विद्या बालन की क्राइम थ्रिलर फिल्म नो वन किल्ड जेसिका का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। राजधानी दिल्ली में हुए जेसिका हत्या कांड की कहानी को निर्देशक राजकुमार गुप्ता की ये फिल्म बखूवी से दिखाती है। साल 2011 में रिलीज होने वाले इस मूवी को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से काफी सराहा गया था। 

अंकुर अरोड़ा मर्डर केस (Ankur Arora Murder Case) 

हॉस्पिटल में डॉक्टर की लापरवाही के कारण 8 वर्षीय अंकुर अरोड़ा की मौत की हो जाती है। इस असली घटना पर 2013 में फिल्म बनी अंकुर अरोड़ा मर्डर सच्चाई से रूबरू कराती है। किस तरह से एक छोटी से भूल को नजरअंदाज करने से एक मासूम की जान चली जाती है।

 

द केरल स्टोरी (The Kerala Story)

बीते साल निर्देशक सुदीप्तो सेन, निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और एक्ट्रेस अदा शर्मा की ब्लॉकबस्टर फिल्म द केरल स्टोरी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। इस फिल्म में केरल में लड़कियों के साथ धर्मांतरण और लव जिहाद के मसले को सिल्वर स्क्रीन पर उतारा गया। 

तलवार (Talvar)

आरुषि हत्याकांड पर रहस्य मूवी के अलावा इस क्राइम पर दिवंगत अभिनेता इरफान खान की मूवी तलवार भी बन चुकी है। नोएडा के दोहरे हत्याकांड की दर्दनाक की कहानी आपको तलवार में देखने को मिलेगी। 

नॉट ए लव स्टोरी (Not A Love Story)

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने साल 2011 में मुंबई के मशहूर व्यवसायी नीरज ग्रोवर के हत्या से प्रेरित होकर नॉट ए लव स्टोरी फिल्म बनाई थी। इस मूवी में उर्मिला मातोड़कर, दीपक डोबरियाल, माही गिल और जाकिर हुसैन से कई कलाकार नजर आए थे। 

द स्टोनमैन मर्डर्स (The Stoneman Murders)

1980 में मुंबई की सड़क उस वक्त लहूलुहान हो गई थीं, जब एक सीरियल किलर ने पत्थर से फुटपाथ पर सोते हुए कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया थी। इस सच्ची घटना पर निर्देशक मनीष गुप्ता ने साल 2009 में द स्टोनमैन मर्डर्स मूवी बनाई, जिसमें अरबाज खान और केके मेनन जैसे कलाकार अहम रोल में थे। 

ये भी पढ़ें- OTT Crime Web Series Based On UP: 'मिर्जापुर' और 'रंगबाज' समेत इन सात वेब सीरीज में दिखे यूपी के क्राइम के रंग