Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Fukrey 3 Box Office Day 15: करोड़ों में बिजनेस कर रही 'फुकरे 3', अब 'नेशनल सिनेमा डे' पर लगेगी लॉटरी

Fukrey 3 Box Office Collection Day 15 पुलकित सम्राट ऋचा चड्ढा पंकज त्रिपाठी और वरुण शर्मा स्टारर फुकरे 3 करोड़ों में बिजनेस कर रही है। फिल्म का कलेक्शन हर रोज बढ़ रहा है। अब फुकरे 3 को नेशनल सिनमे डे (National Cinema Day 2023) का भी फायदा मिलने वाला है। इसके साथ ही फुकरे 3 के बिजनेस में इजाफा होना तय है।

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali ChandraUpdated: Fri, 13 Oct 2023 07:54 AM (IST)
Hero Image
फुकरे 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, (Instagram Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fukrey 3 Box Office Collection Day 15: फुकरे 3 की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ देखकर लगा रहा है कि ये सुपरहिट बनकर मानेगी। फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं और महज दो हफ्तों में अच्छा बिजनेस कर लिया है। अब फुकरे 3 को नेशनल सिनेमा डे 2023 का भी जबरदस्त फायदा मिलने वाला है।

फुकरे 3 ने पहले हफ्ते में तेजी से कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म के बिजनेस में थोड़ी गिरावट आई। अब फुकरे 3 का तीसरा हफ्ता शुरू हो गया है, जो फिल्म के लिए काफी बेहतर हो सकता है, क्योंकि नेशनल सिनेमा डे (National Cinema Day 2023) के साथ- साथ वीकेंड का भी फायदा मिलने वाला है।

फुकरे 3 का पहला हफ्ता

फुकरे 3 के बिजनेस रिपोर्ट की बात करें तो फिल्म ने 8.82 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद पहले वीकेंड पर फिल्म ने 43.48 करोड़ कमा लिए। वहीं, पहला हफ्ता पूरा होने के साथ फुकरे 3 के खाते में 66.02 करोड़ आ गए।

फुकरे 3 का दूसरा हफ्ता

फुकरे 3 के लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब 100 करोड़ की ओर बढ़ रहा है। दूसरे हफ्ते की शुरुआत यानी सोमवार को फिल्म ने 1.41 करोड़ कमाए। वहीं, मंगलवार को बिजनेस 1.23 और बुधवार को 1.14 करोड़ रहा। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार,फुकरे 3 ने गुरुवार भी ठीक- ठाक बिजनेस किया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 12 अक्टूबर को लगभग 1 करोड़ रुपये कमाए है। इसके साथ ही 15 दिनों में फुकरे 3 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 81.24 करोड़ कमा लिए है।

यह भी पढ़ें- Fukrey 3 Box Office Day 14: 'फुकरे 3' की चमकी किस्मत, 100 करोड़ के करीब फिल्म, जानें 2 हफ्ते की बिजनेस रिपोर्ट

  • 1 दिन- 8.82 करोड़

  • 2 दिन- 7.81 करोड़

  • 3 दिन- 11.67 करोड़

  • 4 दिन- 15.18 करोड़

  • 5 दिन- 11.69 करोड़

  • 6 दिन-  4.11 करोड़

  • 7 दिन- 3.62 करोड़

  • 8 दिन- 3.12 करोड़

  • 9 दिन- 2.31 करोड़

  • 10 दिन- 4.02 करोड़

  • 11 दिन- 4.11 करोड़

  • 12 दिन- 1.41 करोड़

  • 13 दिन- 1.30 करोड़

  • 14 दिन- 1.14 करोड़

  • 15 दिन- 1.00 करोड़

लाइफटाइम कलेक्शन- 81.24 करोड़