Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ganapath Release Date: लोगों की आवाज बनकर एक्शन अवतार में लौटे टाइगर श्रॉफ, वीडियो के साथ रिलीज डेट की घोषणा

Ganapath Release Date टाइगर श्रॉफ पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म गणपत को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्टर का फुल एक्शन देखने को मिलेगा। हाल ही में एक दमदार वीडियो के साथ एक्टर ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की।

By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Wed, 22 Feb 2023 05:19 PM (IST)
Hero Image
Ganapath Release Date Announcement Tiger Shroff Kriti Sanon and Amitabh Bachchan Film Release/Instgaram

नई दिल्ली, जेएनएन। Ganapath Release Date: टाइगर श्रॉफ जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो वह अपने दमदार एक्शन से हर किसी को हिलाकर रख देते हैं। साल 2022 में टाइगर फिल्म 'हीरोपंती-2' में नजर आए थे, फिल्म में उनके अपोजिट तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में थीं।

हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। अब साल 2023 में एक बार फिर दमदार एक्शन करते हुए टाइगर श्रॉफ फिल्म 'गणपत' से स्क्रीन पर छाने की तैयारी में हैं। हाल ही में एक वीडियो के साथ इस फिल्म की रिलीज डेट पर से पर्दा उठाया गया।

गणपत के टीजर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

टाइगर श्रॉफ ने पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म 'गणपत' का एक छोटा सा नया टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो के साथ ही टाइगर श्रॉफ ने ये भी बताया की उनकी फिल्म सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी।

इस टीजर में टाइगर श्रॉफ का वॉइस ओवर है और उनका मार्चो लुक देखने को मिल रहा है। इस छोटे से टीजर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है, टाइगर के हाथ पर फिल्म की रिलीज डेट लिखी आती है। आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

View this post on Instagram

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

लोगों की आवाज बनकर आ रहा है 'गणपत'

इस छोटे से टीजर को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा, 'ऐसी एक दुनिया जहां आतंक का है राज, वहां गणपत आ रहा है बनकर अपने लोगों की आवाज'। इस छोटे से वीडियो को देखने के साथ ही फैंस सोशल मीडिया पर काफी उत्सुक हो गए हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, '2 साल से गणपत मूवी का इंतजार कर रहा था, अब आएगा ना मजा'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म पक्का ब्लॉकबस्टर है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बाप रे इस वीडियो ने तो रोंगटे खड़े कर दिए'।

पहली बार साथ में आएंगे अमिताभ बच्चन-कृति सेनन

आपको बता दें कि इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में जहां एक बार फिर से दर्शकों को 'हीरोपंती' स्टार कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी देखने को मिलेगी, तो वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार टाइगर स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन क्वीन के डायरेक्टर विकास बहल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Movies Release In December 2022: सर्कस, अवतार, गणपत समेत ये फिल्में दिसंबर में होगी रिलीज, करोड़ों लगे दाव पर

यह भी पढ़ें: Kriti Sanon Birthday Special: एक फिल्म के लिए कृति सेनन लेती हैं तगड़ी फीस, एक्टिंग के साथ है खुद का बिजनेस