Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ganapath Teaser Postpone: 'टाइगर 3' की दस्तक ने दी टाइगर को टेंशन? आगे बढ़ी 'गणपत' की टीजर रिलीज डेट

Tiger Shroff Kriti Sanon starrer Ganapath Teaser Release Date Postpone टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर गणपत बीते साल से चर्चा में बनी हुई है। गणपत तीन पार्ट की एक्शन फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है। हाल ही में मेकर्स ने टाइगर श्रॉफ का फिल्म से एक वीडियो रिलीज किया था। इसके साथ ही टीजर रिलीज की अपडेट दी जिसे अब रिलीज के दिन ही आगे बढ़ा दिया गया है।

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali ChandraUpdated: Wed, 27 Sep 2023 09:52 AM (IST)
Hero Image
Tiger Shroff, Kriti Sanon starrer Ganapath Teaser Release Date Postpone, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Tiger Shroff, Kriti Sanon starrer Ganapath Teaser Release Date Postpone: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर गणपत कुछ हफ्तों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म से जुड़ी अपडेट सामने आने लगी है। 27 सितंबर को गणपत का टीजर भी रिलीज होने वाला था, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। इसके पीछे एक वजह टाइगर 3 को भी माना जा रहा है।

गणपत तीन किस्तों की एक एक्शन फ्रेंचाइजी है। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म गणपत पार्ट 1 है। मेकर्स ने कुछ दिनों पहले फिल्म का एक वीडियो जारी करते हुए जानकारी दी कि गणपत का टीजर बुधवार को रिलीज कर दिया जाएगा। इस बीच खबर आई कि यशराज ने भी टाइगर 3 के टीजर के लिए वही डेट चुनी है, जो गणपत की है। वहीं, अब टाइगर श्रॉफ ने अपनी फिल्म को लेकर अपडेट शेयर कर दी है।

यह भी पढ़ें- Tiger 3: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, इस दिन होगा 'टाइगर 3' का धमाकेदार आगाज

टाइगर 3 के आगे टिकना मुश्किल

टाइगर 3 के पॉपुलर फ्रेंचाइजी की फिल्म है। इसके साथ ही फिल्म में सलमान खान, कटरीना कैफ और शाह रुख खान जैसे सुपरस्टार्स शामिल हैं। इसका मतलब साफ है कि टाइगर 3 के आगे किसी और फिल्म को लाइमलाइट मिल पाना मुश्किल है। ऐसे में कोई भी फिल्म, टाइगर 3 से मुकाबल करने से बचना चाहेगी। 

गणपत की नई टीजर रिलीज डेट

27 सितंबर की सुबह टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि गणपत की रिलीज पोस्टपोन कर दी गई है। हालांकि, रिलीज में महज 2 दिनों का अंतर है। अब गणपत का टीजर 29 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

View this post on Instagram

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

क्या बोले टाइगर ?

टाइगर श्रॉफ ने गणपत का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में टीजर रिलीज के नई डेट की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "हमें मिलने के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार, क्योंकि हम लेकर आ रहे हैं आपके लिए कुछ खास। गणपत का टीजर 29 सितंबर, 2023 को रिलीज हो रहा है।"

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: गणपति बप्पा को विदाई देने अर्पिता के घर पहुंचे सलमान खान, चीफ मिनिस्टर ने भी किये दर्शन

कब रिलीज होगी गणपत ?

गणपत के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में है। फिल्म का डायरेक्शन विकास बहल ने किया है। गणपत, दशहरा के मौके पर 20 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी। फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भी रिलीज की जाएगी।  

View this post on Instagram

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)