Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी पर बनी ये फिल्में आपको सोचने पर कर देंगी मजबूर, जाग उठेगी देशभक्ति की भावना

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की रविवार को 153वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर लोग आजादी में दिए उनके बलिदान को याद कर रहे हैं। अब हम आपको गांधी जयंती पर उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने नई पीढ़ी को इस महान व्यक्तित्व से परिचित कराया।

By Nitin YadavEdited By: Updated: Sun, 02 Oct 2022 01:06 PM (IST)
Hero Image
Gandhi Jayanti; These films made on Mahatma Gandhi will make you think.

नई दिल्ली, जेएनएन। Gandhi Jayanti: देशभर में रविवार 2 अक्टूबर को 153वीं गांधी जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर लोग महात्मा गांधी को याद कर उनके द्वारा देश की आजादी में दिए अमूल्य योगदान को याद कर रहे हैं। आज हम आपको सिनेमा जगत में गांधी जी के व्यक्तित्व से प्रेरित वैसे तो कई फिल्में बनी हैं, लेकिन हम आपको गांधी जयंती के मौके पर आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे, जिन्होंने बापू की शालीनता से नई पीढ़ी को रूबरू कराया है।

गांधी

राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी के व्यक्तित्व और जीवन पर आधारित ये फिल्म साल 1982 में रिलीज हुई थी। फिल्म में बापू के जीवन को बारीकी से दिखाया गया है। रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बेन किंग्सले ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया है। इस फिल्म ने 8 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

नाइन ऑवर्स टू रामा

साल 1963 में रिलीज हुई फिल्म नाइन ऑवर्स टू रामा महात्मा गांधी के हत्या से काल्पनिक 9 घंटे पहले कहानी पर आधारित है। फिल्म में बापू की हत्या और नाथूराम गोडसे के जीवनी को दिखाया गया है। फिल्म में अंग्रेजी कलाकार होर्स्ट बुच होल्ज ने नाथूराम गोडसे की भूमिका निभाई है। नाइन ऑवर्स टू रामा स्टेनल वोल्पर्ट के इसी नाम से उपन्यास पर आधारित है।  

द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी

इस फिल्म में मोहनदास करमचंद गांधी से महात्मा गांधी बनने की जर्नी को दिखाया गया है। फिल्म में महात्मा जी दक्षिण अफ्रीका किए संघर्ष को दिखाया गया। इस फिल्म अभिनेता रजत कपूर ने फिल्म द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी में गांधी जी का किरदार निभाया है। उन्हें अपनी इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।  

हे राम

कमल हसन द्वारा निर्मित फिल्म हे राम साल 2000 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म महात्मा गांधी की हत्या पर बेस्ड है। फिल्म में जुड़े सारे पहलू दिखाया गया है। फिल्म हे राम नसीरुद्दीन शाह ने बापू का किरदार निभाया है और कमल हसन ने नाथूराम गोडसे का किरदार प्ले किया है, जबकि फिल्म में शाह रुख खान ने भी अहम भूमिका निभाई है।  

गांधी माय फादर

साल 2007 में आई फिरोज अब्बास खान की फिल्म गांधी माय फादर गांधी जी के जीवन पर आधारित है फिल्म है। फिल्म में उनके निजी जीवन और संघर्ष को दिखाया गया है। इस फिल्म में दर्शन जरीवाला ने गांधी जी का किरदार निभाया है और अक्षय खन्ना ने हीरालाल गांधी का रोल निभाया है। गांधी माय फादर का निर्माण अभिनेता अनिल कपूर द्वारा किया गया है।

लगे रहो मुन्ना भाई

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई में मनोरंजन के साथ-साथ मजबूत मैसेज भी दिया गया है। ये फिल्म आज की मॉर्डन दुनिया में जिंदगी के मूल्य सिद्धांतों के  बारे में बात करती है।

मैंने गांधी को नहीं मारा

साल 2005 में आई मैंने गांधी को नहीं मारा में अनुपम खेर ने एक रिटायर्ड प्रोफेसर का किरदार निभाया है, जो मानसिक रूप से थोड़ा बीमार है और सोचता है कि उसपर बापू की हत्या का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: मिस बिकिनी अर्चना गौतम ने आते ही बताई अपनी इच्छा, कहा- 'पॉलीटिशियन संग शादी करना है मेरा सपना'