Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ganesh Chaturthi 2022: 29 सालों से गणेश चतुर्थी मना रहे हैं नील नितिन मुकेश, बेटी भी बनाती है बप्पा का प्रसाद

फिल्मी गलियारों में गणेश चतुर्थी की शुरुआत हो चुकी है। जाने माने एक्टर नील नितिन मुकेश बप्पा की मूर्ति अपने घर लेकर आए है। सोशल मीडिया पर एक्टर ने एक तस्वीर और वीडियो शेयर की है जिसमे वो अपने पिता नितिन मुकेश भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।

By Aditi YadavEdited By: Updated: Sun, 28 Aug 2022 03:26 PM (IST)
Hero Image
Ganesh Chaturthi 2022, Neil Nitin Mukesh, Bappa

 नई दिल्ली, जेएनएन। Ganesh Chaturthi 2022: तीन दिन बाद यानी 31 अगस्त 2022 को देशभर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) मनाई जाने वाली है। ऐसे में हर चारों और बप्पा की धूम देखने को मिल रही है। गली बजारों में बप्पा की मूर्तियां सज रही है। फिल्मी गलियारों में गणेश चतुर्थी की शुरुआत हो चुकी है। जाने माने एक्टर नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) बप्पा की मूर्ति अपने घर लेकर आए है। सोशल मीडिया पर एक्टर ने एक तस्वीर और वीडियो शेयर की है जिसमे वो अपने पिता नितिन मुकेश भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh)

एक्टर ने पहले एक तस्वीर शेयर की जिसके कैप्शन में लिखा है- साल का वह समय गणपति बप्पा मोरया !!! तो वहीं दूसरे पोस्ट में उन्होंने वीडियो शेयर किया है जिसमे लिखा है- बस शुरू होने वाले उत्साह की एक झलक। इस दौरान नील ब्लू डेनिम जैक्ट और जींस में नजर आ रहे हैं तो वहीं नितिन मुकेश कुर्ते पजामे में दिखाई दे रहे है। वीडियो में गणपति बप्पा की बड़ी मूर्ति नजर आ रही है जिसे लाल कपड़े से ढ़ककर गाड़ी में रखा गया।

फैंस को भी करवाते हैं दर्शन

View this post on Instagram

A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh)

एक्टर नील नितिन मुकेश हर साल की तरह गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आते हैं। कहा जाता है कि पूरे 10 दिनों तक बड़ी धूम-धाम से पूरा परिवार मिलकर उनकी पूजा-अर्चना करता है और 10वें दिन उतनी ही धूम-धाम से विसर्जन भी करता है। इतना ही नहीं नील हर बार अपने फैंस को भी गणपति बप्पा के दर्शन कराते नजर आए है। दरअसल वे अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर हर दिन के पूजा करने की फोटो और वीडियो शेयर करते है।

कई दिन पहले से होती है घर की सजावत

View this post on Instagram

A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh)

एक्टर नील नितिन मुकेश गणेश चतुर्थी से कई दिन पहले ही अपने घर को फूल और लाइटों से सजाने में लग जाते हैं। पूरा परिवार मिलकर बप्पा के स्थान को शानदार तरीके से सजाता है। नील के साथ उनकी बेटी भी बप्पा के लिए मोदक बनाती हैं। इतना ही नहीं नूरवी दिन में दो बार पूजा करती है, और मेरे पिता के साथ रोज़ रियाज़ करती है।

28 सालों से हो रहा है गणपति का स्वागत

View this post on Instagram

A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh)

एक इंटरव्यू में नील ने बताया था कि बप्पा उनके घर कैसे और किसके कहने पर घर में आए थे। उन्होंने कहा था कि उनकी और उनकी बहन नेहा की जिद के बाद ही उन्होंने 28 साल पहले अपने घर पर गणपति उत्सव मनाना शुरू किया था। पापा गणेश जी के बड़े भक्त रहे हैं और वे हमेशा से ऐसा करना चाहते थे। इसी तरह हमने 28 साल पहले जश्न मनाना शुरू किया और ये 10 दिन वास्तव में हमारे लिए सबसे खूबसूरत होते हैं। बता दें यह उनका 29वां साल है जब वो बप्पा को अपने घर लेकर आए हैं।