Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ganesh Chaturthi 2022: शिल्पा शेट्टी के घर हुआ गणपित बप्पा स्वागत, 12 सालों से कर रही हैं स्थापना

31 अगस्त को गणेश चतुर्थी है तो वहीं 9 सितंबर को गणपति विसर्जन है। शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ हर साल गणेण उत्सव मनाती हैं। शिल्पा शेट्टी के परिवार में गणेश स्थापना की पुरानी परंपरा है। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा साल 2010 से गणेशजी का ये त्योहार मना रही है।

By Manoj VashisthEdited By: Updated: Wed, 31 Aug 2022 05:49 PM (IST)
Hero Image
Shamita Shetty, Shilpa Shetty, Ganesh Chaturthi 2022, Ganesh Chaturthi 2022

 नई दिल्ली, जेएनएन। Shilpa Shetty Ganesh Chaturthi 2022: देश भर में आज 31 अगस्त से गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। आज से पूरे10 दिनों के लिए बप्पा अपने भक्तों के घर विराज रहे हैं। आज जहां 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी है तो वहीं 9 सितंबर को गणपति विसर्जन है। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हर साल की तरह इस साल भी बप्पा की स्थापना की है।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे पति राज कुंद्रा, बेटा वियान कुंद्रा और बेटी समीषा शेट्टी नजर आ रही है। समीषा जहां पापा राज की गोद में दिखाई दे रही है तो वहीं वियान मम्मी शिल्पा के पास खड़े हैं। इस दौरान सभी मैचिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं। शिल्पा के चेहरे की खुशी बता रही है कि बप्पा को अपने घर बुलाकर कितनी खुश हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- और वह वापस आ गया है गणपति बप्पा मोरया साल का मेरा पसंदीदा समय। गणपति बाप्पा मोरया

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


देखा जाए तो गणपति का स्वागत कई फिल्मी सितारें करते हैं लेकिन इनमे से कुछ ऐसे भी हैं जो पूरी परम्परा और कई सालों से अपने घर लेकर आ रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का आता है।शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ हर साल गणेण उत्सव मनाती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के परिवार में गणेश स्थापना की पुरानी परंपरा है। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा साल 2010 से गणेशजी का ये त्योहार मना रही है। खबरों की माने तो बारह साल पहले, शेट्टी ने एक प्रार्थना पूरी होने के बाद हर चतुर्थी पर गणेश को घर लाने की कसम खाई थी, जिसके बाद से ये परंपरा चलती आ रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

कहा जाता है कि शिल्पा मुंबई के लालबाग गणपति से भगवान गणेश की इको फ्रेंडली मूर्ति घर लेकर आती है। इस साल भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। इस बार शिल्पा का ये12वां साल होगा। बता दें एक्ट्रेस करीब डेढ़ दिन तक बप्पा को अपने घर रखती है।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

उस डेढ़ दिन में पूरा शेट्टी और कुंद्रा परिवार एक साथ मिलकर पूजा करता है। उन दिनों एक्ट्रेस ने घर में कई तरह के पकवान और मिठाईयां भी बनती हैं जिसका वो बप्पा को भोग लगाती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

करीब डेढ़ दिन तक बप्पा को अपने घर रखती है और फिर ढोल बाजों के साथ अपने बैकयार्ड में को विसर्जित करती है। इस दौरान पूरा परिवार ट्रेडिशनल अवतार में नजर आता है। इस दौरान शिल्पा पूरे मराठी लुक में तैयार होकर बप्पा को विदाई देती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।