Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ganesh Chaturthi 2022: धूमधाम से गणेश उत्सव मनाते हैं विवेक ओबेरॉय, बप्पा ने बदल दी थी एक्टर की किस्मत

विवेक ओबेरॉय हर साल बड़ी धूम-धाम के गणपति बाप्पा को अपने घर लाते हैं और उन्हें स्थापित करते हैं। एक्टर पूरे 10 दिनों तक उनकी सेवा-सत्कार और पूजा-पाठ करते हैं। बाद धूम-धाम से उन्हें विदा भी करते हैं। इस कामना के साथ कि बाप्पा को अगली बार फिर लेकर आएंगे।

By Aditi YadavEdited By: Updated: Mon, 29 Aug 2022 05:26 PM (IST)
Hero Image
Vivek Oberoi, ganesh , photo credit instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Ganesh Chaturthi 2022: 31 अगस्त यानी बुधवार से 10 दिनों के लिए गणपति बप्पा अपने भक्तों के घर आ रहे हैं। दुनिया भर में 10 दिन तक चलने वाला ये महोत्सव काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। 31 अगस्त को घर-घर भगवान गणपति विराजेंगे। ऐसे में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने बप्पा के आने की पूरी तैयारियां कर ली हैं। इन्हीं में से एक हैं एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi)।

एक्टर विवेक ओबेरॉय हर साल बड़ी धूम-धाम के गणपति बाप्पा को अपने घर लाते हैं और उन्हें स्थापित करते हैं। एक्टर पूरे 10 दिनों तक उनकी सेवा-सत्कार और पूजा-पाठ करते हैं। बाद धूम-धाम से उन्हें विदा भी करते हैं। इस कामना के साथ कि बाप्पा को अगली बार फिर लेकर आएंगे।

विवेक ओबेरॉय खुद जाकर लाते हैं गणपति

View this post on Instagram

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

एक्टर विवेक खुद जाकर गणपति को पूरे विधि विधान के लेकर आते हैं। एक्टर जैसे ही बप्पा को लेकर अपने घर की चौखट तक पहुंचे हैं। वैसे ही उनकी पत्नी और मां भगवान की पूजा कर गृह प्रवेश करवाती हैं। इस बारे में एक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि- उनके घर के बच्चे त्योहार मनाने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। इतना नहीं कई दिन पहले से ही उनकी पत्नी प्रियंका, मां और बहन ने घर को सजाती है।

पूरा ओबेरॉय परिवार मिलकर करता है पूजा

View this post on Instagram

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

इन दिनों सहपरिवार गणपति की पूजा-अर्चना करता है। एक्टर के घर में कई तरह के पकवान और मिठाईयां भी बनती हैं, जिसका वो बप्पा को भोग लगाते हैं। इस दौरान पूरा परिवार ट्रेडिशनल अवतार में नजर आता है। विवेक जहां कुर्ते पजामा कैरी करते हैं तो वहीं उनकी वाइफ प्रियंका अल्वा ओबेरॉय मराठी लुक में नजर आती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।

सालों से हो रही है स्थापना

View this post on Instagram

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

कहा जाता है कि साल 2007 से बप्पा को अपने घर लेकर आए थे। विवेक ओबेरॉय अपने करियर के शुरुआती दिनों में सफलता ना मिलने से काफी परेशान थे, लेकिन 2007 की फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' के बाद से मानो उनकी किस्मत ही बदल गई। उसके बाद तो उनकी फिल्में लगातार हिट होती चली गईं। विवेक ओबरॉय अपनी सफलता का पूरा क्रेडिट बप्पा को देते हैं। एक्टर का मानना है कि भगवान गणेश की कृपा से उनकी जिंदगी में शांति और समृद्धि है, जिसके चलते हर साल अब वो गणेश उत्सव मनाते हैं।