Move to Jagran APP

Ganesh Chaturthi 2023: शरवरी वाघ ने पैतृक घर में किया बप्पा का स्वागत, पेड़ की छाल पर उभरी गणपति की आकृति

Ganesh Chaturthi 2023 गणेश चतुर्थी का त्योहार हर किसी के लिए खास और आनंददायक होता है। गणपति बप्पी की भक्ति-साधना के साथ उनके विभिन्न रूपों के दर्शन इस दिन करने को मिलते हैं। कहीं ईको-फ्रेंडली गणपति बनाये जाते हैं तो कहीं किसी वृक्ष में भगवान गणेश की आकृति भक्तों में श्रद्धा भाव जगाती है। अभिनेत्री शरवरी वाघ को इस साल ऐसा ही अनुभव हुआ।

By Jagran NewsEdited By: Manoj VashisthUpdated: Tue, 19 Sep 2023 03:34 PM (IST)
Hero Image
शरवरी वाघ ने गणपति का स्वागत किया। फोटो- इंस्टाग्राम

नई दिल्ली, जेएनएन। 19 सितम्बर को मुंबई समेत देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम और श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। बंटी और बबली 2 से बॉलीवुड में डेब्यू में करने वाली अभिनेत्री शरवरी वाघ अपने पैतृक निवास पर गणपति का पर्व मनाने पहुंची, जहां उन्होंने खास तरह के मंदार गणेश को अपने घर में विराजमान किया। 

शरवरी ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो एथनिक आउटफिट पहनकर बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। परफेक्ट मेकअप, साड़ी और ज्वेलरी से शरवरी ने अपने लुक को निखारा है। एक फोटो में शरवरी के हाथ में गणेश भगवान भी नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023- अक्षय कुमार से लेकर अल्लू अर्जुन तक सेलिब्रिटीज ने किया बप्पा का स्वागत, दीं शुभकामनाएं

अपनी पोस्ट में शरवरी ने इस खास गणेश प्रतिमा के बारे में बताया है। शरवरी और उनका पूरा परिवार उस समय हैरान रह गया, जब उन्होंने देखा कि मंदार वृक्ष की छाल में भगवान गणेश की आकृति उभर आयी है। अपनी श्रद्धा से उन्होंने प्राकृतिक गणपति को सिन्दूर से सजाया। शरवरी ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा-

'गणपति बप्पा मोरया!, गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। इस साल हमारे बप्पा मंदार गणेश हैं।' इस मूर्ति ने हमारे मंदार वृक्ष पर प्राकृतिक रूप से भगवान गणेश का आकार ले लिया, जो कम से कम 15 वर्ष से अधिक पुराना है। बप्पा हम सभी को खूब प्यार और खुशियां दें।

View this post on Instagram

A post shared by Sharvari 🐯 (@sharvari)

क्या हैं मंदार गणेश?

सफेद फूलों वाले वृक्ष को गणपति का स्वरूप माना जाता है और इसलिए इसे मंदार गणेश भी कहते हैं। प्राचीन ग्रंथों के अनुसार जहां भी यह पौधा रहता है, वहां इसकी पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस पौधे पर भगवान गणेश का वास रहता है।

शरवरी वाघ का करियर

शरवरी वाघ ने बॉलीवुड में अपना करियर बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर शुरू किया था। उन्होंने प्यार का पंचनामा 2, बाजीराव मस्तानी और सोनू के टीटू की स्वीटी में असिस्टेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली। फिर साल 2021 में रिलीज हुई बंटी और बबली 2 में शरवरी लीड रोल प्ले करती नजर आई थीं।

इस फिल्म में उन्होंने सोनिया बबली रावत का रोल निभाया। फिल्म बंटी और बबली 2 के लिए उन्हें साल 2022 का डेब्यू ऑफ द ईयर का आइफा अवॉर्ड और बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है। शरवरी फिलहाल निखिल आडवाणी की आने वाली फिल्म वेदा की शूटिंग में बिजी हैं।

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023- गणेश चतुर्थी पर दिखना है अलग, तो इन टीवी एक्ट्रेसेस के एथनिक लुक को करें ट्राई