Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Khushi Kapoor ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड संग मनाई गणेश चतुर्थी, शनाया संग ट्विनिंग करते नजर आए जिगरा एक्टर

वेदांग रैना और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) बॉलीवुड के क्यूट कपल्स हैं। हालांकि दोनों ने ऑफिशियली इसका कोई एलान नहीं किया है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में इन्हें एक दूसरे के साथ देखा गया था। हाल ही में दोनों ने साथ में रैंप वॉक भी किया था। अब खुशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Sun, 08 Sep 2024 02:26 PM (IST)
Hero Image
खुशी कपूर और वेदांग रैना ने शेयर की फोटो

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। खुशी कपूर और वेदांग रैना अक्सर कई पब्लिक इवेंट्स में साथ में नजर आते हैं। खुशी कपूर ने जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म वेदांग भी नजर आए थे और इसी के बाद से उनकी डेटिंग की खबरें आने लगी थीं।

खुशी कपूर ने शेयर की फोटो

हाल ही में आर्चीज एक्टर्स ने गणपति उत्सव से साथ में एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस दौरान उनके साथ उनके कई दोस्त भी नजर आ रहे हैं। खुशी ने जो फोटो शेयर किया है उसमें उनकी बेस्टफ्रेंड शनाया कपूर,रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना और वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन दिखाई दे रही हैं। खुशी ने पीच कलर का कुर्ता पहना हुआ है जबकि वेदांग रैना मस्टर्ड कलर के कुर्ते में नजर आए।

यह भी पढ़ें: ब्वॉयफ्रेंड वेदांग रैना के साथ खुशी कपूर ने किया रैंप वॉक, ऑफ व्हाइट लहंगे में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

इस फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेयर करते हुए खुशी ने लिखा,‘हैप्पी गणेश चतुर्थी’। इस फोटो में नजर आ रहे सभी स्टारकिड्स के चेहरे पर फेस्टिवल की खुशी साफ देखी जा सकती है। वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन फिल्म बहुत जल्द ‘बिन्नी एंड फैमिली’ से बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

कपल ने साथ में रैंप वॉक किया था

अभी पिछले ही महीने खुशी और वेदांग ने ICW 2024 में डिजाइनर गौरव गुप्ता के लिए एक साथ रैंप वॉक किया था। इस दौरान मीडिया से बातचीत में वेंदाग ने फिर से खुशी के साथ दोबारा काम करने को लेकर बात की थी। वेदांग ने कहा था, "हां, 100 प्रतिशत! मुझे ऐसा लगता है कि जब आप किसी व्यक्ति के साथ सहज होते हैं,तो इससे चीजें कम कठिन हो जाती हैं और आप उतना घबराते नहीं हैं क्योंकि आप दूसरे व्यक्ति के साथ सहज होते हैं।" बता दें कि किल की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी कपल साथ में दिखाई दिया था।

यह भी पढ़ें: Khushi Kapoor के साथ फिल्म करना चाहते हैं वेदांग रैना, इंडिया कॉउचर वीक के दौरान कही दिल की बात