Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gaurav Chopra को 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने पर है पछतावा, किया दावा- 'स्वामी ओम ने करवाया था काला जादू'

Gaurav Chopraa On Bigg Boss गदर 2 में जनरल का किरदार निभाकर छाए अभिनेता गौरव चोपड़ा ने एक हालिया इंटरव्यू में बिग बॉस 10 को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह शो का हिस्सा बनकर पछता रहे हैं। एक्टर ने ये भी दावा किया कि दिवंगत कंटेस्टेंट स्वामी ओम ने काला जादू करवाया है।

By Rinki TiwariEdited By: Rinki TiwariUpdated: Fri, 25 Aug 2023 09:09 PM (IST)
Hero Image
Gaurav Chopra ने बिग बॉस पर किया ये खुलासा। Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Gaurav Chopraa On Bigg Boss: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ने कई सितारों की किस्मत चमकाई तो कुछ का शो से हिस्सा बनना भारी पड़ गया। बिग बॉस से निकलने के बाद कई कंटेस्टेंट्स ने शो का हिस्सा बनने पर पछतावा जाहिर किया। इस लिस्ट में अब गौरव चोपड़ा (Gaurav Chopraa) का नाम भी शामिल हो गया है।

गौरव चोपड़ा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'गदर 2' की सक्सेस का लुत्फ उठा रहे हैं। फिल्म में उन्होंने जनरल का किरदार निभाकर वाहवाही लूटी। इस बीच एक लेटेस्ट इंटरव्यू में गौरव चोपड़ा ने खुलासा किया कि उन्हें 'बिग बॉस 10' (Bigg Boss 10) का हिस्सा बनने का पछतावा है। 

क्या स्वामी ओम कराते थे काला जादू?

गौरव चोपड़ा 'बिग बॉस 10' के मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक थे। उन्होंने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई थी, लेकिन फिनाले से पहले वह बाहर हो गये थे। इस शो की ट्रॉफी टीवी पर्सनैलिटी मनवीर गुर्जर ने अपने नाम की थी। सालों बाद गौरव ने बिग बॉस में जाने पर पछतावा जाहिर किया और अपने को-कंटेस्टेंट स्वामी ओम को लेकर दावा किया है कि वह काला जादू कराते थे। 

गौरव चोपड़ा को बिग बॉस करने का क्यों है पछतावा?

न्यूज 18 के साथ बातचीत में गौरव ने कहा, "मुझे कभी भी बिग बॉस में नहीं जाना चाहिए था। स्वामी ओम डरावने थे। वह काला जादू करते थे और हमें धमकी देते थे। ये जनता को बहुत मजेदार लगता था, लेकिन कंटेस्टेंट्स के लिए ये बहुत बुरा था।"

बता दें कि स्वामी ओम 'बिग बॉस 10' के सबसे विवादित कंटेस्टेंट रहे। उनका फरवरी 2021 में 63 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार थे।

गौरव चोपड़ा का वर्क फ्रंट

गौरव चोपड़ा को पॉपुलैरिटी टीवी शो 'उतरन' से मिली। 'गदर 2' में गौरव की उम्दा परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया। दर्शक से लेकर क्रिटिक्स तक ने उनकी तारीफ की। इससे पहले गौरव को 'राणा नायडू' में देखा गया था और अभिनेता ने सीरीज में प्रिंस रेड्डी की भूमिका निभाई थी।

फिल्म में राणा दग्गुबाती, वेंकटेश दग्गुबाती, सुरवीन चावला और सुचित्रा पिल्लई भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे।