Move to Jagran APP

Gigi Hadid ने गिरफ्तारी पर अब 'बोल्ड' अंदाज में दी सफाई, 27 लाख से ज्यादा मिल चुके हैं लाइक्स

Gigi Hadid On Arrest सुपर मॉडल और एक्ट्रेस जीजी हदीद हाल ही में अमेरिका से केमैन आइलैंड छुट्टियां मनाने पहुंची थी। इस अवसर पर उन्हें मारिजुआना रखने के आरोप में गिरफ्तार किया लिया गया था। हालांकि बाद में उनकी जमानत हो गई थी। अब जीजी हदीद ने इस पूरे वाकए पर अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। उनकी फोटोज वायरल हो गई है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Wed, 19 Jul 2023 01:38 PM (IST)
Hero Image
Gigi Hadid On Arrest, Gigi Hadid On Marijuana Incident, Gigi Hadid Bold Photos

नई दिल्ली, जेएनएन। Gigi Hadid On Arrest: हॉलीवुड एक्ट्रेस जीजी हदीद को हाल ही में केमैन आइलैंड पर मारिजुआना रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। अब उन्होंने बोल्ड तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की है। इसमें उन्हें टू पीस बिकिनी पहनकर पोज करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, कई तस्वीरों में वह अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय भी कर रही है।

जीजी हदीद ने जमानत के बाद इंस्टाग्राम पर क्या पोस्ट किया है?

बुधवार को जीजी हदीद ने अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। गिरफ्तारी और जमानत के बाद यह उनका पहला इंस्टाग्राम पोस्ट है। इसमें एक्ट्रेस को केमैन आइलैंड पर दोस्तों के साथ वेकेशन मनाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने खाने की भी तस्वीरें शेयर की है। कुछ तस्वीरों में उन्हें ब्राइट स्विमसूट पहने देखा जा सकता है।

जीजी हदीद ने गिरफ्तारी और जमानत पर क्या प्रतिक्रिया दी है?

गौरतलब है कि जीजी हदीद का मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद, यह खबर सभी जगह मीडिया में छा गई। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। तस्वीरों के साथ उन्होंने जो कमेंट किया है। फैंस का मानना है कि उन्होंने हालिया वाकये पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है,

"ऑल्स वेल देट्स एंड वेल।"

उनकी तस्वीरों और वीडियो को 25 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर हजारों की संख्या में कमेंट किए गए हैं। कई लोगों का कहना है कि जीजी हदीद को गिरफ्तारी से कोई फर्क नहीं पड़ा है और वह अपना वेकेशन एन्जॉय कर रही है। वहीं, एक फैन ने लिखा है,

"अमेरिका में मारिजुआना वैध है लेकिन इसके लिए मेडिकल प्रिसक्रिप्शन लेनी पड़ती है। केमैन आइलैंड ने 2017 से मेडिकल प्रिसक्रिप्शन वाली मारिजुआना को अनुमति दे रखी है। जीजी के पास प्रिसक्रिप्शन नहीं होने के चलते उन्हें फाइन लगाया गया है।"

जीजी हदीद भारत में कब लोकप्रिय हुई?

वहीं, वाशिंगटन पोस्ट में छपी खबर के अनुसार जीजी ने न्यूयॉर्क सिटी में मारिजुआना कानूनी तौर पर खरीदा गया था लेकिन केमैन आइलैंड में जीजी हदीद और लिआ मैक्कार्थी को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें डिटेंशन सेंटर ले जाया गया। हालांकि, बाद में दोनों की जमानत हो गई। जीजी हदीद भारत में तब लोकप्रिय हुई, जब उन्होंने हाल ही में नीता अंबानी के कल्चरल सेंटर के उद्घाटन में भाग लिया था। इस अवसर पर उन्होंने वरुण धवन के साथ स्टेज पर डांस भी किया था।