Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

तीन दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए Govinda, हाथ जोड़कर कहा- 'आपकी कृपा से सेफ हूं'

गोविंदा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक्टर को 1 अक्टूबर को अपने घर में खुद की रिवॉल्वर से गोली लग गई थी। बाहर आने के बाद एक्टर ने हाथ जोड़कर सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आप सभी कि कृपा और आशीर्वाद से मैं सेफ हूं। इस दौरान एक्टर के साथ उनकी पत्नी सुनीता भी नजर आईं।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Fri, 04 Oct 2024 01:44 PM (IST)
Hero Image
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए अभिनेता गोविंदा (Photo: X)

 एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को 1 अक्टूबर की सुबह पैर में गोली लग गई थी। उनकी अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से मिसफायर हो गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब एक्टर को तीन दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बाहर आने के बाद एक्टर ने हाथ जोड़कर सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने लोगों से पूजा पाठ करने और उनके लिए दुआ करने वालों को शुक्रिया कहा। गोविंदा ने कहा कि आप सभी कि कृपा और आशीर्वाद से मैं सेफ हूं।

यह भी पढ़ें: Govinda ने भांजे कृष्णा अभिषेक के जन्म के लिए मांगी थी दुआ, कंधे पर लेकर गए थे माता Vaishno Devi के मंदिर

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2024

गोविंदा के चेहरे पर बाहर आने की खुशी साफ दिखी। अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा ने कहा, "मैं सभी को उनकी प्रार्थनाओं, दुआओं के लिए धन्यवाद देता हूं... मैं विशेष रूप से अपने प्रशंसकों को मेरे लिए इतनी प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं उनके प्यार के लिए तहे दिल से उनका शुक्रिया अदा करता हूं।"

कैसे हुआ था हादसा?

गोविंदा मंगलवार सुबह 5 बजे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। जब गोविंदा अलमारी में अपनी रिवॉल्वर रख रहे थे तो वह अचानक हाथ से छूटकर नीचे गिर गई। रिवॉल्वर से मिसफायर हुआ और गोविंदा के पैर में गोली लग गई। उस वक्त गोविंदा की पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। उन्हें आनन फानन में मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोविंदा को गोली लगने की जानकारी उनके मैनेजर ने दी थी।

यह भी पढ़ें: कल अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे Govinda? पत्नी सुनीता ने कहा - 'हीरो है जल्दी ठीक हो जाएगा'