Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Govinda के हाथों कैसे चल गई गोली? अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सुनाया दिल दहलाने वाला किस्सा

हाल ही में Govinda के पैर में गोली लग गई थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद परिवार ही नहीं फैंस भी परेशान हो गए थे। अब तीन दिन के बाद गोविंदा को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। हॉस्पिटल से निकलते ही उन्होंने उस सुबह की सारी दास्तां बताई है जब उन्हें अचानक पैर में गोली लग गई थी।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Fri, 04 Oct 2024 05:53 PM (IST)
Hero Image
गोविंदा ने रिवॉल्वर कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता गोविंदा (Govinda) इन दिनों रिवॉल्वर कांड को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में, अभिनेता के पैर पर गलती से गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें ICU में एडमिट कर लिया गया था। तीन दिन के बाद गोविंदा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में घटना की एक-एक जानकारी दी है।

दरअसल, 1 अक्टूबर को गोविंदा को मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरें आईं कि गोविंदा के साथ ये हादसा उस वक्त हुआ, जब वह अपनी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे। तभी उनसे मिस-फायर हो गया। अब खुद अभिनेता ने इस घटना के बारे में सारी जानकारी दी है।

कैसे चली थी गोली?

4 अक्टूबर को गोविंदा अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। व्हीलचेयर पर बैठे अभिनेता ने अस्पताल से निकलने के बाद मीडिया से मुलाकात की और उन्हे अपना हाल बताया। जब गोविंदा से पूछा गया कि क्या वह घटना के वक्त अकेले थे? तब उन्होंने कहा, "उस वक्त मैं एक शो (कोलकाता में आयोजित) के लिए निकल रहा था।"

यह भी पढ़ें- Govinda की बढ़ी मुसीबत! एक्टर के बयान से संतुष्ट नहीं मुंबई पुलिस, भेजा जा सकता है समन

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

गोविंदा ने आगे कहा, "यही सवेरे का 4.45 बजे का समय था, उस टाइम पर वह गिरी और चल पड़ी। मुझे ऐसा झटका तो लगा कि क्या हुआ। मैंने देखा तो फव्वारा (खून) निकल रहा था बाहर।" बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। अब वह ठीक हैं और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं।"

गोविंदा से मिलने पहुंचे थे सितारे

जब पार्टनर एक्टर को गोली लगी और वह अस्पताल में भर्ती हुए, तब कई सितारों ने गिले-शिकवे भुलाकर उनसे मुलाकात की। डेविड धवन ने सालों पुराना गुस्सा भुलाकर अभिनेता का हाल-चाल लिया। कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह भी उनसे मिलने पहुंची थीं। इसके अलावा अस्पताल के बाहर रवीना टंडन को भी स्पॉट किया गया था। बाद में खुद गोविंदा ने भी एक ऑडियो जारी कर अपना हाल बताया था। 

यह भी पढ़ें- Govinda Shot: 'राजा जी' से मिलने हॉस्पिटल पहुंचीं रवीना टंडन, गोलीकांड के बाद गोविंदा का पूछा हाल