Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कल अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे Govinda? पत्नी सुनीता ने कहा - 'हीरो है जल्दी ठीक हो जाएगा'

1 अक्टूबर को अभिनेता गोविंदा (Govinda) के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। गलती से उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर की गोली एक्टर के पैर में जा लगी। इसके बाद उन्हें जल्दी से अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई सेलेब्स भी एक्टर से मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी सुनीता ने एक्टर के बारे में हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Thu, 03 Oct 2024 02:36 PM (IST)
Hero Image
गोविंदा की पत्नी ने दिया उनका हेल्थ अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। गोविंदा को 1 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जब उनकी अपनी पिस्टल से मिस फायर हो गया था। उन्हें जुहू के क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब ये घटना उस समय उनकी पत्नी सुनीता कोलकाता गई हुई थीं। उन्हें जैसे ही ये जानकारी मिली वो तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गईं।

एक्टर के पैर में गोली लगी थी जिसे अब बाहर निकाल दिया गया है। गोविंदा की तबियत फिलहाल ठीक है और वो खतरे से बाहर हैं। उनकी पत्नी ने मीडिया से बातचीत के दौरान गोविंदा का हेल्थ अपडेट दिया। सुनीता ने कहा, गोविंदा की तबियत ठीक है। आज शाम को या कल उनको डिस्चार्ज कर देंगे। अभी बहुत ठीक हैं। आज तो नहीं लेकिन कल शायद डिस्चार्ज कर दें।

सुनीता ने की गोविंदा के लिए पूजा

सुनीता न बताया कि उन्होंने एक्टर के लिए नवरात्रि के पहले दिन पूजा पाठ भी किया है। इसके बाद वो हंसते हुए कहती हैं,"हीरो है वो तो वैसे भी जल्दी ठीक हो जाएगा।" वहीं इससे पहले गोविंदा ने भी हॉस्पिटल से एक वॉइस नोट शेयर करके फैंस को उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद दिया था।

यह भी पढ़ें: Govinda की लाइसेंसी रिवॉल्वर हुई सीज, गोलीकांड के बाद मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

View this post on Instagram

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

उन्होंने कहा -

"नमस्कार, प्रणाम मैं हूं गोविंदा। आप सबके आशीर्वाद और माता-पिता के आशीर्वाद और गुरु की कृपा से, जो गोली लगी थी, अब वह निकाल दी गई है। मैं अपने डॉक्टर अग्रवाल जी का और आप सबकी दुआओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं"।

गोविंदा से मिलने पहुंचे अस्पताल

हादसा सुबह लगभग 4.45 के आसपास हुआ जब एक्टर अपनी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे। उन्हें भी एक इवेंट के लिए कोलकाता निकलना था। वहीं कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा,बहन आरती सिंह, रवीना टंडन और शत्रुघन सिन्हा भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: Govinda Shot: 'राजा जी' से मिलने हॉस्पिटल पहुंचीं रवीना टंडन, गोलीकांड के बाद गोविंदा का पूछा हाल