Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Exclusive: हाफ गर्लफ्रेंड के रोमांटिक गाने में रिलीज़ से एक दिन पहले किया गया था यह बदलाव

प्रसिद्ध संगीतकार मिथुन ने अब फिल्म अक्सर 2' के गानों का संगीत दिया है।

By Rahul soniEdited By: Updated: Mon, 30 Oct 2017 05:55 PM (IST)
Hero Image
Exclusive: हाफ गर्लफ्रेंड के रोमांटिक गाने में रिलीज़ से एक दिन पहले किया गया था यह बदलाव

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के गाने में बड़ा बदलाव उस समय करवाया गया था जब गाना रिलीज़ होने वाला था। यह खुलासा फिल्म के संगीतकार मिथुन ने किया है।

मई 2017 में रिलीज़ हुई निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' भले ही ज्यादातर दर्शकों को पसंद न आई हो लेकिन इस फिल्म के गानों ने जरूर लोगों को दिलों को छुआ। जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत करते हुए संगीतकार मिथुन ने फिल्म के गानों से जुड़ी दिलचस्प बात साझा की। उन्होंने बताया, ''फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के सुपरहिट गाने 'मैं फिर भी तुमको चाहूंगा' की एक झलक ट्रेलर के माध्यम से लोगों को दिखाई दे दी गई थी। जिसके चलते लोगों की मांग पर उस गाने को एक दिन पहले रिलीज़ करने का फैसला लिया गया। जिस दिन गाना रिलीज़ होने वाला था, उसकी पहली रात फिल्म निर्देशक मोहित सूरी का मुझे फ़ोन आया कि वह चाहते हैं गाने में एक जगह बदलाव किया जाए। इसके बाद उन्होंने मुझे वह बदलाव बताया। तब रात हो चुकी थी। मैंने करीब 12.30 रात को अपने साउंड इंजीनियर को बुलाया और उसके माध्यम से जो बंसी की धुन एक अहम लाइन के पहले थी उसे हटा दिया। यह सब करने में सुबह हो गई। फिर मैंने वह गाना म्यूजिक कंपनी को भेजा और उन्होंने गाना रिलीज़ किया। यह सब करने में बहुत मेहनत लगी लेकिन जिस तरह से गाने की सराहना हुई, वह मेहनत सही रही।''

यह भी पढ़ें:  सारेगामापा को इस बार मिले डबल Champs, श्रेयान और अंजलि बने विजेता

आपको बता दें कि, संगीतकार मिथुन ने अब फिल्म अक्सर 2' के गानों का संगीत दिया है। फिल्म जल्द रिलीज़ होने वाली है। बताते चलें कि, अनंत महादेवन ने साल 2006 में आई 'अक्सर' को डायरेक्ट किया था। 'अक्सर 2' को भी वही डायरेक्ट कर रहे हैं। जरीन पिछली बार बड़े पर्दे पर 'हेट स्टोरी 2' में नज़र आई थी। 'अक्सर' में इमरान हाशमी, उदिता गोस्वामी और डिनो मोरियो नज़र आए थे। 'अक्सर 2' में जरीन खान, गौतम रोडे और अभिनव शुकला अहम भूमिका में हैं।