Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hansika Motwani Video: मेहंदी फंक्शन में हंसिका ने मंगेतर सोहेल संग जमकर किया डांस, लाल जोड़े में लगीं परी

Hansika Motwani Mehendi Ceremony Video हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया के शादी की फंक्शन शुरु हो गए है। बीते दिन ही एक्ट्रेस परिवार संग जयपुर के लिए रवाना हुई थीं। अब उनके मेहंदी सेरेमनी का वीडियो सामने आया है।

By Vaishali ChandraEdited By: Updated: Fri, 02 Dec 2022 01:51 PM (IST)
Hero Image
Hansika Motwani Mehendi Ceremony Video, Fan Page Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Hansika Motwani Mehendi Ceremony Video: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी पिछले काफी दिनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। हाल ही में वह परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर जयपुर के लिए रवाना होते हुए स्पॉट हुई थीं। 2 दिसंबर से उनकी शादी का सेलिब्रेशन शुरू हो गया है, इसके साथ ही उनके मेहंदी सेरेमनी का वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें हंसिका मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।

रेड ड्रेस में परी लगीं हंसिका मोटवानी

हंसिका मोटवानी के मेहंदी सेरेमनी का वीडियो उनके फैन पेज ने शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस हाथ- पैर में मेहंदी लगाए सोफे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं और उनके बगल में मंगेतर सोहेल कथुरिया भी बैठे हैं। दोनों मेहंदी फंक्शन में गाने की बीट पर डांस कर रहे हैं। सेरेमनी के लिए एक्ट्रेस ने रेड और व्हाइट कलर का कुर्ता सेट चुना और बेहद प्यारी लग रही हैं। यहां देखें वीडियो...

View this post on Instagram

A post shared by ⭐Hansika Motwani ⭐ (@ihansika__gorgeous)

रॉयल होगी डेस्टिनेशन वेडिंग

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया 4 दिसंबर को शादी करेंगे। दोनों जयपुर के मुन्दोता फोर्ट और पैलेस में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। शादी के फंक्शन 2 दिसंबर से शुरू हो गए है। पहले दिन मेहंदी फंक्शन होगा और रात में सूफी संगीत का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 3 दिसंबर को संगीत सेरेमनी होगी।

एफिल टावर के सामने सोहेल ने किया था प्रपोज

हंसिका मोटवानी ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिनमें एक्ट्रेस के मंगेतर सोहेल कथुरिया एफिल टावर के सामने उन्हें प्रपोज करते हुए नजर आए थे। हंसिका के सामने हाथ में अंगूठी लिए सोहेल घुटने के बल बैठ उनसे अपने प्यार का इजहार करते हुए दिखे थे। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से उनकी सगाई की बात पक्की मानी जा रही थी।

पोलो मैच और कैसिनो थीम पार्टी

हंसिका और सोहेल ने अपने गेस्ट के लिए कुछ स्पेशल प्लान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के फंक्शन के बीच मेहमानों के लिए पोलो मैच रखा जाएगा। इसके अलावा कैसिनो थीम पर पार्टी भी आयोजित की जाएगी।