Happy birthday Aaradhya Bachchan: बच्चन परिवार की लाडली आराध्या बच्चन का हैं आज जन्मदिन!
Happy Birthday Aaradhya Bachchan ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी के चार साल बाद 2011 में आराध्या का जन्म हुआ हैं।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या का आज (शनिवार) अपना आठवां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के सेलेब्रेशन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैl आराध्या बच्चन परिवार में सभी की लाडली है और इस बात का अंदाजा उनकी कुछ चुनिंदा तस्वीरों के माध्यम से समझा जा सकता हैं।
ऐश्वर्या और अभिषेक ने 2007 में शादी की और चार साल बाद 2011 में आराध्या का जन्म हुआ। आराध्या उनकी इकलौती बेटी हैं और उनकी लाडली है। अपनी बेटी के बारे में बताते हुए ऐश्वर्या ने एक बार कहा था कि उनकी बेटी में संस्कारों का विकास स्वाभाविक तौर पर हुआ हैं।
इस बारे में बताते हुए ऐश्वर्या ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरी बेटी में संस्कारों का विकास करना मेरे लिए स्वाभाविक है, यह कोई कंडिशन नहीं है। मेरी भी परवरिश ऐसे ही हुई है। इसलिए माता-पिता के तौर पर जाने-अनजाने हम जो भी करते हैंl वहीं हम हमारे बच्चों को सिखाते हैं क्योंकि वह हमसे ही सब सीखते हैl’
View this post on Instagram
ऐश्वर्या ने आगे कहा, ‘ “मेरे और अभिषेक के परिवार में एक कॉमन चीज़ है कि हम भारतीय होने का सुख लेते हैं। हम हमारे सभी त्योहारों और हमारी संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को खुलकर एंजॉय करते हैं और हम खुले विचारों वाले भी हैं। हम भारतीयता को मानते हैं और हम एक वैश्विक नागरिक भी हैं। यहीं वह जीवन है जो हम दोनों ने अपने बढ़ते वर्षों में अनुभव किया है।'
अभिषेक बच्चन ने एक बार कहा था कि आराध्या अभी भी नहीं समझती है कि वह एक लोकप्रिय परिवार से है।
अभिषेक ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘आराध्या बहुत प्यारी बच्ची है। वह जानती हैं कि हम कलाकार हैं, जो फिल्मों में और टीवी पर नजर देते हैं। उसे यह भी पता चलता है कि उसकी दादी मां संसद जाती है लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह इस कांसेप्ट को जान पाई है कि ओह, मेरे माता-पिता और दादा-दादी बहुत लोकप्रिय लोग हैं। हमने उसके लिए चीजों को यथासंभव सामान्य रखने की कोशिश की है। ऐश्वर्या उसे सब सिखाती है। ऐश्वर्या ने आराध्या को जमीन पर रहने के लिए बहुत कुछ सिखाया है।'