Move to Jagran APP

Dinesh Lal Yadav: निरहुआ के जन्मदिन पर आम्रपाली दुबे ने आखिर कह दी अपने दिल की बात, कहा- सपना के राजा...

आपको बता दें कि आम्रपाली ने अपने भोजपुरी करियर की शुरुआत दिनेश लाल यादव की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से की थी। ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक साथ करीब 30 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया।

By Priti KushwahaEdited By: Priti KushwahaUpdated: Thu, 02 Feb 2023 05:09 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit : Dinesh Lal Yadav Amrapali Dubey Instagram Photo Screenshot
नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Dinesh Lal Yadav Nirahua: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ आज अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर भला एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे उन्हें विश करना कैसे भूलती।​ निरहुआ के बर्थडे पर आम्रपाली ने उन्हें बेहद ही खास अंदाज में बधाई देते हुए उन्हें अपने सपनों का राजा बताया है।

निरहुआ के बर्थडे पर आम्रपाली ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो

आम्रपाली दुबे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खास वीडियो पोस्ट कर दिनेश लाल यादव को जन्मदिन की ढेरों बधाई दी है। वीडियो में आम्रपाली और निरहुआ संग रोमांटिक होती दिख रही हैं। उनका ये वीडियो कई तस्वीरें और वीडियो को मिलाकर बनाया गया है। इसमें दोनों की हॉट केमेस्ट्री देख फैंस के पसीने छूट रहे हैं। कई जगहों पर आम्रपाली उनके साथ डांस करती दिख रही हैं तो कई जगहों पर रील का यूज किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

दिनेश लाल को कहा सपना का राजा

आम्रपाली दुबे ने इस वीडियो को शेयर करते हुए दिनेश लाल यादव के लिए खास कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सपना के राजा दिनेश लाल यादव, हमेशा खुश रहें, स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहें और सबके दिलों पर ऐसे ही राज करते रहें।' इसे साथ एक्ट्रेस ने कई सारे इमोजी भी बनाए हैं। इस वीडियो को अब तक काफी बार देखा जा चुका है। वहीं इस पर कमेंट कर यूजर्स दिनेश को जन्मदिन की बधाई देते नजर आ रहें।

View this post on Instagram

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

निरहुआ ने आम्रपाली को कहा था रानी

आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव ने भी आम्रपाली दुबे के जन्मदिन पर उन्हें एक खास वीडियो के जरिए विश किया था। वीडियो को निरहुआ ने आम्रपाली के साथ अपनी कई तस्वीरों मिलाकर बनाया था। हर तस्वीर में दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में गाना चल रहा है 'मैं जिस दिन भुला दूं तेरा प्यार दिल से...'। इस वीडियो पर हैप्पी बर्थ प्रिंसेस लिखा था। वहीं, इसके साथ कैप्शन में लिखा था, हैप्पी बर्थडे सपनों के रानी। भगवान तुम्हें खुश रखे।'