Move to Jagran APP

Happy Birthday Nutan: उस दौर में बोल्ड सीन देने नहीं कतराती थीं नूतन, जानिए कुछ रोचक बातें

Happy Birthday Nutan नूतन ने जब अपने अभियन का जादू बिखेरा तब समय ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा का था। फिर भी उन्होंने इस में कई रंग भरें। आइए जानते हैं उसे जुड़े कुछ रोचक बातें...

By Rajat SinghEdited By: Updated: Thu, 04 Jun 2020 12:26 PM (IST)
Hero Image
Happy Birthday Nutan: उस दौर में बोल्ड सीन देने नहीं कतराती थीं नूतन, जानिए कुछ रोचक बातें
 नई दिल्ली, जेएनएन। नूतन बहल फ़िल्म इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं, जिन्होंने अपने करियर के टॉप शादी कर ली। 'छलिया', 'देवी', 'सरस्वतीचंद्र', 'मैं तुलसी तेरे आंगन की', 'सौदागर' जैसी 70 से ज्यादा फ़िल्में करने वाली नूतन की आज जन्म जयंती है। नूतन ने जब अपने अभियन का जादू बिखेरा, तब समय ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा का था। फिर भी उन्होंने इस में कई रंग भरें। आइए जानते हैं उसे जुड़े कुछ रोचक बातें...

बचपन से रहा कला की दुनिया से नाता

नूतन का जन्म मुंबई में ही 4 जून 1936 को एक मराठी परिवार में हुआ। नूतन का जन्म मुंबई में ही 4 जून 1936 को एक मराठी परिवार में हुई है। पिता कुमारसेन समर्थ एक जाने-माने निर्देशक और कवि थे, जबकि उनकी मां शोभना समर्थ भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। इस वजह से 14 साल की उम्र में नूतन ने अपना डेब्यू किया। 'हमारी बेटी' नाम की इस फ़िल्म को उनकी मां ने निर्देशित किया है। 

करियर के टॉप पर की शादी की

'हमारी बेटी' के साथ करियर की शुरुआत करने के बाद 1959 तक अपने करियर की टॉप पर पहुंच गए हैं। साल 1959 में नेवी के लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से शादी कर ली। बिमल रॉय की 'बंदिनी' नूतन के करियर के मील के पत्थर साबित हुई। 

उस वक्त की दिए बोल्ड सीन

नूतन को शिकार का शौक था। वह मौक ही मिलते हैं इसे पूरा करती थीं। एक ख़ास बात है कि उस दौर में जब अक्सर एक्ट्रेस सिंपर कपड़ों में नज़र आती थी। हालांकि, इस पर लेकिन नूतन उन एक्ट्रेस में थी, जो बोल्ड सीन देने से कभी नहीं कतराती थीं। 

ब्रेस्ट कैंसर से हो गई मौत

नूतन को ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो गईं ।1990 में शुरू हुई  यह बीमार उनको ज़्यादा दिन परेशान ना कर सकी।  21 फरवरी 1991 को अस्पताल में इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया। उनके बेट मोहनीश बहल अब भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इसके अलावा मोहनीश की बेटी प्रनूत ने भी हाल ही में इंडस्ट्री में एंट्री की है। 

(Photo Credit-Mid-day)